Mobile Connect

Mobile Connect - ख़बरें

  • Samsung फोन में छुपी है ये गजब सेटिंग, एक टैप पर फास्ट होगी इंटरनेट स्पीड!
    Samsung स्मार्टफोन में Intelligent Wi-Fi नाम का फीचर मिलता है, जो इंटरनेट कनेक्शन को ऑटोमैटिकली मैनेज करता है। इस फीचर की मदद से फोन स्लो WiFi को पहचानकर खुद मोबाइल डेटा या बेहतर WiFi नेटवर्क पर स्विच कर सकता है। यूजर्स Settings में जाकर इसे आसानी से ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा Connectivity Labs जैसे एडवांस ऑप्शन्स भी मिलते हैं, जिनसे नेटवर्क क्वालिटी और स्पीड को और बेहतर किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है जो बार-बार इंटरनेट स्लो होने की समस्या से परेशान रहते हैं।
  • इस महीने तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4G! जानें सरकार का मास्टरप्लान
    भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर सरकार ने बड़ा दावा किया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, जून 2026 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क की सुविधा पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिलेगी और करोड़ों यूजर्स को बेहतर डिजिटल सेवाएं मिलेंगी। हाल के महीनों में BSNL ने भी अपने 4G नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया है और देशभर में करीब एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। सरकार का फोकस स्वदेशी टेक्नोलॉजी और चीनी इक्विपमेंट से दूरी बनाने पर भी है।
  • बिना SIM के iPhone पर चलेगा इंटरनेट? Apple और Elon Musk कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!
    Apple और SpaceX मिलकर iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा गेमचेंजर फीचर ला सकते हैं, जिसके बाद iPhone बिना SIM के भी इंटरनेट चला पाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए iPhone को डायरेक्ट इंटरनेट एक्सेस देने की तैयारी कर रही है। यानी भविष्य में iPhone यूजर्स को नेटवर्क की दिक्कत वाले इलाकों में भी सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro से शुरू हो सकता है।
  • Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, क्वाड कैमरा यूनिट
    Xiaomi 17 Ultra में 200 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिल सकता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इनमें से एक नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
    Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट होने का दावा किया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने
    Redmi Note 15 Pro+ को चीन के MIIT से ऑफिशियल सर्टिफिकेशन मिला है। इससे BeiDou सिस्टम के जरिए सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट का पता चला है। आपको बता दें कि सिर्फ Note सीरीज ही नहीं, बल्कि पूरे Redmi स्मार्टफोन लाइनअप में यह पहली बार है। फिलहाल सिर्फ Note 15 Pro+ में ही यह फीचर मिलेगा। यह हर वेरिएंट में भी उपलब्ध नहीं होगा। Xiaomi कथित तौर पर फोन के एक स्पेशल वर्जन में ही सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर देने का प्लान बना रहा है।
  • Jio ने 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में मारी बाजी, आया टॉप पर
    Ookla ने बताया कि Jio ने 174.89 स्पीड स्कोर के साथ भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क के तौर पर बाजी मारी है। इसकी औसतन डाउनलोड स्पीड 158.63 एमबीपीएस तक पहुंची जो कि Airtel के 100.67 एमबीपीएस और Vodafone Idea के 21.60 एमबीपीएस से काफी तेज है, जिसमें अपलोड स्पीड 8.93 एमबीपीएस और 62 एमएस की लेटेंसी है।
  • Xiaomi 15 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर कंफर्म, 50MP क्वाड कैमरा से होगा लैस!
    Xiaomi 15 Ultra को एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिल गया है। फोन अब चीन के 3C सर्टिफिकेशन में दिखा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 2G, 3G, 4G, और 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्राइ-बैंड वाई-फाई, Bluetooth और NFC का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 2.0 पर रन करेगा जो कि Android 15 आधारित होगा।
  • Vodafone ने रचा इतिहास, साधारण स्मार्टफोन से कर डाली दुनिया की पहली 'स्पेस वीडियो कॉल'!
    Vodafone ने इतिहास रच दिया है। टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी ने दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा किया है। यहां पर खास बात यह है कि इस कॉल के लिए कंपनी ने किसी खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि एक साधारण 4G, 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल से यह कॉल की गई। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह प्रयोग क्रांतिकारी बताया जा रहा है।
  • IRCTC की ऐप 1 घंटे बंद रहने के बाद वापस हुई चालू, ये थी वजह
    IRCTC की वेबसाइट आज सुबह एक घंटे के लिए बंद हो गई थी। वेबसाइट पर लॉगिन करने पर यूजर्स को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था "मैंटेनेंस एक्टिविटी के चलते ई-टिकटिंग सर्विस अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं होगी, कृपया बाद में कोशिश करें। कैंसलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर पर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।"
  • भारत बनेगा लीडर! 2030 तक होंगे 120 करोड़ स्‍मार्टफोन कनेक्‍शन, 50% मॉडल 5G
    साल 2030 तक भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ग्‍लोबल मोबाइल नेटवर्क बॉडी gsma के अनुसार, 120 करोड़ स्मार्टफोन कनेक्शंस में से आधे यूजर्स 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 6 साल में देश में 64.1 करोड़ से ज्‍यादा 5G सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान है, जिनकी संख्या 49 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
  • OnePlus फोन्‍स में मिल सकता है तगड़ा फीचर, सैटेलाइट कनेक्टिविटी को करेंगे सपोर्ट! जानें इसके बारे में
    OnePlus News : एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस जल्द ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन ला सकता है।
  • ये हैं 2023 में Google के टॉप 10 ट्रेडिंग गेम्स
    Atomic heart: Atomic heart गेम यूजर्स को 1950 के दशक की सोवियत संघ वाली स्थिति में ले जाता है। Atomic heart में रोबोट का क्रेज है।
  • AIIMS में शुरू होगा 5G नेटवर्क, मेडिकल केयर में टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल का टारगेट
    एम्स में प्रति दिन लगभग 50,000 लोग आते हैं और अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी जरूरी है। एम्स में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां शून्य या बहुत खराब मोबाइल कनेक्टिविटी है
  • Airtel ने 125 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विसेज, 265 शहरों तक पहुंचा हाई-स्पीड नेटवर्क
    एयरटेल मोबाइल के कॉल और डेटा रेट्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने आठ सर्कल में 28 दिन के मोबाइल सर्विस प्लान का न्यूनतम रिचार्ज लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »