Mg Windsor

Mg Windsor - ख़बरें

  • महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
    JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि MG Windsor EV की बिक्री लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले 75,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जून 2026 में कंपनी ने 7,568 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। हाल ही में MG Windsor EV की कीमत में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
  • MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
    Windsor EV के प्राइसेज में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Windsor EV के Excite बेस वेरिएंट में सबसे अधिक 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 14.10 लाख रुपये से बढ़कर 14.70 लाख रुपये हो गया है। Windsor EV के Exclusive वेरिएंट के लिए 46,900 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
  • MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
    EV के सेगमेंट में MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
    टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है। M&M की बिक्री लगभग 4.5 प्रतिशत घटी है। इस मार्केट में MG Motor की बिक्री में लगभग 10.3 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, MG Motor की Windsor EV ने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने लॉन्च के बाद से 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की थी।
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कैटेगरी में दूसरे स्थान पर MG Motor (53,089 यूनिट्स) के साथ है। MG Motor की Windsor EV को नॉन-मेट्रो शहरों में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
    MG Motor ने बताया है कि Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं।
  • MG Motor की Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, 400 दिनों में बिकी 50,000 से ज्यादा यूनिट्स
    MG Motor की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रति माह 3,000 से अधिक यूनिट्स बिक रही थी। पिछले कुछ महीनों में यह बिक्री बढ़कर 4,000 यूनिट्स से अधिक की हो गई है। पिछले महीने कंपनी ने एक लाख EV की सेल्स को पार किया था। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
  • EV के मार्केट में बढ़ी MG Motor की बढ़ी हिस्सेदारी, Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर
    इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट पेश किया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है।
  • Kia ला रही है Tata Punch EV, MG Windsor EV की राइवल! लीक हुई Syros EV की फोटोज
    Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
  • Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!
    कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे।
  • MG Motor की ZS EV पर 4 लाख रुपये से अधिक के डिस्काउंट का ऑफर
    यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। इसकी लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है।
  • MG Motor की  Windsor EV ने लॉन्च के बाद से पार किया 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा
    पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था। MG Motor ने बताया है कि Windsor EV के लिए मेट्रो शहरों के अलावा टियर टू शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बिक्री में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 48 प्रतिशत की है। MG Motor की कुल बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • MG Motor की Windsor EV Pro की जल्द शुरू होगी कस्टमर्स को डिलीवरी, 440 Km से ज्यादा रेंज
    इस महीने की शुरुआत में Windsor EV Pro को लॉन्च किया गया था। इसके लिए कंपनी को लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली थी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी ने डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू कर दिया है। इससे कस्टमर्स को इसकी जल्द डिलीवरी शुरू होने का संकेत मिला है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • MG Motor को Windsor PRO EV के लॉन्च के 1 दिन के अंदर मिली 8,000 से ज्यादा बुकिंग्स
    कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लॉन्च के एक दिन के अंदर लगभग 8,000 बुकिंग्स मिली हैं। Windsor EV Pro का प्राइस लगभग 18,09,800 रुपये का है। इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.09 लाख रुपये का होगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं।
  • MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में फीचर्स को बढ़ाने के साथ ही बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। Windsor EV Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »