Mg Motor Ev

Mg Motor Ev - ख़बरें

  • बैटरी के प्राइस गिरने से सस्ते हो सकते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
    देश में पैसेंजर्स व्हीकल्स की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 10 प्रतिशत की है। इस सेगमेंट में 60 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर रखने वाली Tata Motors ने बताया है कि इलेक्ट्रिक कारें बनाने की कॉस्ट में कमी हो रही है। इस वजह से पेट्रोल और डीजल इंजन वाले व्हीकल्स और EV के बीच प्राइस का अंतर कम हो रहा है।
  • MG Cyberster EV भारत में सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर रेंज के साथ हुई पेश, जानें खास फीचर्स
    JSW MG Motor India ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster EV को भारत में पेश कर दिया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगे हैं। यह 20 इंच एलॉय व्हील से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स आते हैं और 360 डिग्री कैमरा भी लगा है। ईवी में डुअल मोटर लगी हैं। बैटरी 77 kWh की है जो कि 443 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
  • Bharat Mobility Global Expo में पेश होगा MG Motor का इलेक्ट्रिक M9 MPV
    अगले सप्ताह आयोजित होने वाले Bharat Mobility Global Expo में कंपनी इलेक्ट्रिक M9 MPV को पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster को भी प्रदर्शित किया जाएगा। दो वर्ष पहले आयोजित हुए ऑटो एक्स्पो में MG Motor ने M9 को दिखाया था। इसके फ्रंट में LED लाइट्स एक आकर्षण हैं। इसके बंपर में हेडलैम्प को एम्बेड किया गया है। इसके साथ क्रोम आउटलाइन है जो इस व्हील के निचले छोर तक जाती है।
  • MG Motor ने बढ़ाया Windsor EV का प्राइस, फ्री चार्जिंग का ऑफर हुआ समाप्त
    कंपनी ने MG e-hub ऐप्लिकेशन के जरिए फ्री चार्जिंग के ऑफर को भी बंद कर दिया है। Windsor EV के प्राइसेज बढ़कर लगभग 13,99,800 रुपये से 15,99,800 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गए हैं। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है।
  • Hyundai ने शुरू की क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग, 473 किलोमीटर तक की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV को Bharat Mobility Global Expo में 17 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ह्युंडई की डीलरशिप्स पर 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक का प्राइस लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकता है। यह केवल 7.9 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड तक पहुंच सकेगी।
  • MG Motor की Windsor बनी लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार
    Windsor EV लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है। कंपनी के लिए यह 10,000 यूनिट्स की बिक्री को पार करने वाला तीसरा EV है। दिसंबर में MG Motor की सेल्स लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 7,516 यूनिट्स की रही है। इसमें Windsor EV की हिस्सेदारी लगभग 3,785 यूनिट्स की है। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर में उसकी कुल सेल्स में EV का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का रहा है।
  • JSW ग्रुप लॉन्च कर सकता है EV के लिए अपना ब्रांड, चाइनीज कंपनियों से टाई-अप की कोशिश
    इसकी योजना इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ एक फुल EV कंपनी बनाने की है। देश में JSW Group के पास MG Motor में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी MG Motor का मालिकाना हक रखने वाली चीन की SAIC से ली गई थी। वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast भी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है।
  • MG Motor की Comet EV और Windsor EV जनवरी से हो जाएंगी महंगी
    MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने और अन्य कारणों से व्हीकल्स के प्राइसेज को बढ़ाना जरूरी हो गया है। हालांकि, इसके साथ ही MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स पर प्राइस में बढ़ोतरी का असर कम रखने की कोशिश होगी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • MG Motor की Windsor बनी लगातार दूसरी बार सबसे अधिक बिकने वाली EV
    यह लगातार दूसरा महीना है जिसमें Windsor सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। पिछले महीने MG Motor की कुल बिक्री 6,019 यूनिट्स की रही। कंपनी की कुल सेल्स में न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। हालांकि, यह कंपनी की होलसेल्स है। MG Motor की नवंबर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 5,092 यूनिट्स की रही। कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं।
  • MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड, अक्टूबर में रही सबसे अधिक बिकने वाली EV
    कंपनी ने सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया था। पिछले महीने यह सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर EV रही है। MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी की अक्टूबर में सेल्स लगभग 7,045 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के लिए Windsor EV सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है।
  • MG Motor ने धनतेरस पर बेचीं 100 इले‍क्ट्रिक कारें, लोगों को पसंद आए ये मॉडल
    JWS MG मोटर इंडिया ने ऐलान किया है कि फेस्टिव ओकेजन यानी धनतेरस पर एक ही दिन में दिल्ली-एनसीआर में 100 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें (EV) डिलीवर की गईं। ब्रैंड ने दावा किया कि उसने धनतेरस के दौरान 100 से ज्‍यादा विंडसर, ZS EV और कॉमेट EV डिलीवर कीं। ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि अनाउंसमेंट के 24 घंटे के अंदर विंडसर EV की 15,176 से ज्‍यादा बुकिंग दर्ज की गईं।
  • MG Motor ने ZS EV के प्राइस 30,000 रुपये से ज्यादा बढ़ाए
    ZS EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके Essence Dark Grey वेरिएंट में सबसे अधिक लगभग 32,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Essence Dual-Tone Iconic Ivory वेरिएंट का प्राइस लगभग 31,000 रुपये बढ़ाया गया है। ZS EV के Exclusive Plus Dark Grey वेरिएंट के लिए लगभग 30,200 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
  • MG Motor ने दशहरा पर शुरू की Windsor EV की डिलीवरी, 13.50 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
    कंपनी ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा।
  • MG Motor की Windsor EV के लिए कल से शुरू होगी बुकिंग्स, 13.50 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
    Windsor EV के प्राइसेज 13.50 लाख रुपये से लगभग 15.50 लाख रुपये के बीच हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। Windsor EV की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे बैटरी रेंटल के विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर 9.99 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा।
  • MG Motor की Windsor EV डीलरशिप्स पर पहुंची, शुरू हुई टेस्ट ड्राइव
    इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए टेस्ट ड्राइव भी बुधवार से शुरू हो गई। इस महीने की शुरुआत में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती प्राइस बैटरी सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये का है। इसके अलावा कस्टमर्स को 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर की कॉस्ट चुकानी होगी। Windsor EV को बैटरी सब्सक्रिप्शन के बिना भी खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »