Lpg Cylinder

Lpg Cylinder - ख़बरें

  • LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
    घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।
  • LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
    भारत में कई लोगों को केवाईसी नहीं होने के चलते एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अब आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी आसानी से पूरी कर सकते हैं।, जिसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको अपना वेब ब्राउजर खोलना है और सेल्फ (फेस-बेस्ड) बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (ई-केवाईसी) पर जाना और एलपीजी प्रोवाइडर का चयन करना है।
  • न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
    अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट जैसी स्थिति के आसार हैं। वहीं, भारत में भी लोग कई शहरों में LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें एक ऐसा चूल्हा दिखाया गया है जो बिजली को ही आग की लपटों में बदल देता है।
  • LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
    एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकतर ऑनलाइन बुक होता है, जिसके लिए गैस प्रोवाइडर के साथ आपका लेटेस्ट मोबाइल नंबर अपडेट होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आपने नंबर बदल किया है तो आप अपना मोबाइल नंबर इंडेस गैस के साथ बदल सकते हैं।
  • LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
    एलपीजी गैस सिलेंडर को ऑनलाइन कई तरीकों से बुक किया जा सकता है। Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए IVRS, एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। इंडेन गैस सिलेंडर ग्राहकों को SMS/IVRS बुकिंग के लिए  ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL टाइप करके सेंड करना है या IVRS सर्विस का उपयोग करना है।
  • LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
    अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिनों तक इंतजार करना होगा। सरकार ने गैस बूकिंग में न्यूनतम समय सीमा 25 दिनों की कर दी है। यानी कि अगर आपके घर की गैस की खपत ज्यादा है तो हो सकता है कि आपका सिलेंडर खत्म हो जाए और गैस न मिल पाए।। अगर आपको भी ऐसा ही डर सता रहा है तो हम आपको ऑनलाइन मिलने वाले बेस्ट स्मार्ट कूकर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बिना गैस इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
    मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर खरीदारों के लिए सब्सिडी शुरू की थी, जिससे 300 रुपये की सब्सिडी के बाद सिलेंडर की कीमत कम हो जाती है। भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमत 913 रुपये हो गई है, लेकिन 300 रुपये की सब्सिडी के बाद यह सिर्फ 613 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें कि पहले यह सब्सिडी 200 रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »