Krafton Bgmi

Krafton Bgmi - ख़बरें

  • BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
    BGMI 5th Anniversary Edition 4.5 Update के तहत KRAFTON India ने खिलाड़ियों के लिए 50 नए Redeem Codes जारी किए हैं। इन कोड के जरिए Snow Hunter Backpack समेत कई इन-गेम रिवॉर्ड हासिल किए जा सकते हैं। Redeem Codes 25 सितंबर तक वैलिड हैं, लेकिन हर कोड को अधिकतम 10 यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं। एक यूजर एक दिन में सिर्फ एक कोड रिडीम कर सकता है। कोड को BGMI के आधिकारिक Redeem Centre पर Character ID और कैप्चा की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है। रिवॉर्ड सफल रिडीम के बाद इन-गेम मेल के जरिए मिलेंगे।
  • BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
    KRAFTON India ने BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक Android यूजर्स के लिए गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से Google Play Store पर शुरू होगा। BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। मौजूदा BGMI खिलाड़ियों को नए गेम में जाने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। iOS यूजर्स के लिए उपलब्धता और प्री-रजिस्ट्रेशन की जानकारी बाद में दी जाएगी। KRAFTON ने गेम के दूसरे फीचर्स और तकनीकी जरूरतों की जानकारी अभी साझा नहीं की है।
  • BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
    BGMI गेम के फैन हैं और इसे कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेलना चाहते हैं तो जल्द ही गेम का लाइट वर्जन आ रहा है! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में इस गेम का लाइट वर्जन पेश करने वाली है।
  • BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
    KRAFTON India ने BGMI का 5th Anniversary Edition 4.5 Update रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में Naruto: Ninjas Assemble Theme Mode, Spider-Man: Brand New Day Collaboration और Ferrari Cars जैसी कई बड़ी नई चीजें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा World of Wonder (WOW) मोड, नए X-Suits, India-themed Card Collection और कई सोशल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Spider-Man Theme Mode 30 जुलाई से शुरू होगा, जबकि CarryMinati Collaboration 15 अगस्त के आसपास लाइव किया जाएगा।
  • सिर्फ भागने के लिए नहीं, अब लड़ाई में भी काम आएंगी BGMI की गाड़ियां, जानें क्या नया आने वाला है
    BGMI में आने वाला Vehicle Specialization फीचर गेम के व्हीकल सिस्टम को नया मोड़ दे सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस अपडेट के तहत गाड़ियों को पैसिव बफ्स मिलेंगे, जिनमें कम फ्यूल खपत, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और Nitro स्पीड बूस्ट शामिल हैं। इससे स्क्वॉड्स तेजी से रोटेट कर सकेंगे और ओपन एरिया में ज्यादा देर तक टिक पाएंगे। साथ ही, कुछ गाड़ियों में Customize बटन भी मिलेगा, जो मैच के दौरान टेम्पररी अपग्रेड्स एक्टिव करने का विकल्प देगा। यह बदलाव मोबिलिटी और टैक्टिकल प्ले को और अहम बना सकता है।
  • BGMI 4.1 Update: पूरा गेमप्ले बदलकर रख देगा लेटेस्ट अपडेट! जानें क्या नया मिलेगा और कब होगा रिलीज
    BGMI 4.1 Update अब लाइव है और खिलाड़ियों के लिए इस बार Krafton ने विंटर-थीम्ड सरप्राइज तैयार किया है। Frosty Funland Mode में Erangel का हिस्सा अब बर्फ की दुनिया में बदल गया है, जहां Penguin Town नाम का नया लोकेशन और Fish Rocket Launcher, Ice Wall जैसे यूनिक आइटम्स मिलते हैं। अपडेट के साथ नया A16 Royale Pass आया है, जिसमें Glacier MG3, UAZ Skin, और Crystalborn Emperor Outfit जैसे 100 लेवल के रिवॉर्ड्स शामिल हैं। इसके अलावा, गेम में विजुअल्स और मूवमेंट एनिमेशन को अपग्रेड किया गया है ताकि फाइट्स और स्मूथ लगें।
  • BGMI Redeem Codes July 2025: पैसे क्यों खर्च करने, जब ये कोड देंगे UC, स्किन्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड!
    Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने जुलाई 2025 के लिए नया रिडीम कोड्स का सेट रिलीज कर दिया है। अगर आप इन-गेम प्रीमियम आइटम्स, गन स्किन्स, आउटफिट्स या पावरअप्स फ्री में पाना चाहते हैं, तो यह मौका सिर्फ सीमित समय के लिए है। कंपनी Krafton ने बताया है कि ये सभी कोड्स 12 सितंबर 2025 तक वैलिड हैं, लेकिन हर कोड को सिर्फ 10 प्लेयर्स ही रिडीम कर सकते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके, क्लेम कर लें।
  • Jio ने गेमिंग पैक किया पेश, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन के साथ क्लाउड गेमिंग का लाभ
    Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये है। इसमें 1.5GB डेली डाटा मिलता है, जिसके साथ अतिरिक्त 5GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग, BGMI स्किन + JioGames क्लाउड और 28 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं Jio Gaming Plan की कीमत 545 रुपये है। Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। Jio गेमिंग पैक को अब किसी भी Jio प्लैटफॉर्म पर रिचार्ज किया जा सकता है।
  • BGMI Pro Series 2025 का एलान, Rs 2 करोड़ जीतने का मौका; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
    KRAFTON India ने बताया कि BMPS 2025 के लिए टीम रजिस्ट्रेशन 22 मई से शुरू होंगे। इस बार टूर्नामेंट का प्राइज पूल 2 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एक खास इन-गेम इवेंट 'BMPS Discovery Island' भी 17 मई से 1 जुलाई तक BGMI गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स इस इंटरएक्टिव मैप को एक्सप्लोर कर सकेंगे, एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स अनलॉक कर पाएंगे और खुद BMPS प्राइज पूल को 4 करोड़ रुपये तक बढ़ाने में योगदान दे सकेंगे। यह इवेंट BGMI के 3.8 अपडेट का हिस्सा है, जिसमें BMPS-थीम वाला स्पेशल क्रेट भी शामिल किया गया है।
  • BGMI प्लेयर्स को बड़ा तोहफा, इन 24 रिडीम कोड में दिए जा रहे हैं धांसू रिवॉर्ड्स, ऐसे करें यूज
    KRAFTON India पहली बार Battlegrounds Mobile India (BGMI) के प्लेयर्स को आधिकारिक रिडीम कोड दे रहा है, जो भारतीय प्लेयर्स के लिए इन-गेम एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि यह पहल प्लेयर्स की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने के लिए है। ये रिडीम कोड प्लेयर्स को स्किन, आउटफिट और वेपन अपग्रेड जैसे कई तरह के स्पेशल इन-गेम रिवॉर्ड अनलॉक करके का मौका देंगे। 
  • PUBG Mobile की पैरेंट कंपनी Krafton ने भारतीय गेमिंग स्टूडियो Nautilus Mobile में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी
    PUBG: Battlegrounds और Battlegrounds Mobile India (BGMI) जैसे पॉपुलर गेम्स के डेवलपर Krafton ने भारतीय गेमिंग स्टूडियो Nautilus Mobile में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिया है। यह डील 14 मिलियन डॉलर (करीब 118 करोड़ रुपये) की बताई जा रही है और यह Krafton की भारत में पहली कंट्रोलिंग इन्वेस्टमेंट है। इस अधिग्रहण से नॉटिलस मोबाइल की क्षमताओं में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे स्टूडियो को अपने मौजूदा टाइटल्स को रिफाइन करने और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • BGMI में आई Mahindra BE 6, स्पेशल इवेंट खेलकर जीत सकते हैं असली EV!
    Krafton ने Mahindra के साथ मिलकर Battleground Mobile India (BGMI) में Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को जोड़ा है। Krafton के अनुसार, Mahindra BE 6 का इन-गेम वर्जन रियल वर्ल्ड व्हीकल के समान 3D डिजाइन का उपयोग करके तैयार किया गया है, जिससे इसके अंदरूनी और बाहरी हिस्से सटीक दिखाई देते हैं। इस रियलिस्टिक डिजाइन का एक्सपीरिएंस करते हुए गेमर्स मैप पर क्विक ट्रैवल कर सकते हैं।
  • BGMI बनाने वाली Krafton ने लॉन्‍च किया नया मोबाइल गेम CookieRun India, इस दिन से कर पाएंगे डाउनलोड
    PUBG और BGMI जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम बनाने वाली Krafton ने भारतीय गेमर्स के लिए नया रनर मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया’ (CookieRun India) लॉन्‍च किया है। कंपनी का दावा है कि इस गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं और यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए 11 दिसंबर 2024 से उपलब्ध होगा। यानी उस दिन से यूजर्स इस गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।
  • BGMI 3.5 अपडेट हुआ लाइव! McLaren कार, Alan Walker का गाना, UC बोनस चैलेंज और बहुत कुछ...
    Battlegrounds Mobile India (BGMI) प्लेयर्स को लंबे समय से BGMI 3.5 अपडेट का इंतजार था और बीते गुरुवार, 21 नवंबर को डेवलपर KRAFTON ने इसे Android और iOS, दोनों डिवाइस के लिए रिलीज कर दिया है। अपडेट में आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड रोमांचक नए फीचर्स, विस्फोटक हथियारों और अद्भुत व्हीकल्स से भरा है। इसमें जबरदस्त लूट हासिल करने के लिए प्लेयर्स बर्फीली सुरंगों में जा सकते हैं।
  • BGMI खो रहा है पहचान? सोशल मीडिया पर लगा है प्लेयर्स की शिकायतों का अंबार
    Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत के सबसे पॉपुलर ऑनलाइन मोबाइल बैटल रोयाल गेम्स में से एक है। PUBG Mobile के भारत में बैन के बाद KRAFTON ने खास इंडिया के लिए तैयार किया गया BGMI लॉन्च किया और इसके जरिए PUBG Mobile की खोई पहचान को देश में वापस लाने की कोशिश की। हालांकि, वर्तमान में Call of Duty: Mobile (CoDM) और Free Fire MAX ने BGMI के एक्टिव प्लेयरबेस में डाका डाला है, जिसके बाद से गेम की पॉपुलेरिटी कम होती नजर आ रही है। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »