Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत

अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma पर सबसे तगड़ा ऑफर मिल रहा है।

Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro Max में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन के मौके पर Flipkart और Amazon पर साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है, लेकिन अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma पर सबसे तगड़ा ऑफर मिल रहा है। इस समय फ्लैगशिप iPhone खरीदना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्रोमा पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। एप्पल के इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए 17 Pro Max के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Max Offers

iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,39,990 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह आईफोन सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में AU बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,32,991 हो जाएगी। आपको बता दें कि यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग ₹16,909 सस्ता मिल रहा है। 

iPhone 17 Pro Max Specifications

iPhone 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है।
इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स ब्राइटनेस है।
यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 26 पर चलता है।
17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
एप्पल के इस आईफोन में 5जी, यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 दिया गया है।
17 Pro Max की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »