Internet Sharing

Internet Sharing - ख़बरें

  • अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी पहले से पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts का म्यूजिक बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे Likes, Comments, Shares और Reach जैसी Engagement खत्म हो जाती थी। नए फीचर के साथ यूजर्स Edit ऑप्शन में जाकर Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुन सकते हैं और पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहती है।
  • Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • Google Chrome में आया जबरदस्त फीचर! अब छुपा सकते हैं अपनी असल लोकेशन, जानें कैसे
    Google ने नया फीचर Chrome यूजर्स के लिए दिया है जो सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। Chrome यूजर्स के पास अब यह तय करने का अधिकार होगा कि कोई लोकेशन वेबसाइट उनकी असल लोकेशन को एक्सेस कर सकती है या नहीं। यानी अब प्रीसाइज लोकेशन शेयर करने की बाध्यता खत्म हो गई है। आप अपने आस पड़ोस की लोकेशन देकर भी काम चला सकते हैं।
  • Smartphone Hacks: इन 5 तरीकों से बड़ी से बड़ी फाइल मिनटों में ट्रांसफर, इंटरनेट की जरूरत नहीं!
    आज भी कई जगह इंटरनेट कमजोर होने या डेटा खत्म होने की समस्या रहती है, जिससे फाइल शेयर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन में ही कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना इंटरनेट के भी आसानी से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं। Nearby Share, Bluetooth और Wi-Fi Direct जैसे ऑप्शन अच्छी स्पीड के साथ फाइल ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा USB केबल और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके भी बड़ी फाइल शेयर की जा सकती है। सही तरीके का चुनाव करके आप बिना डेटा खर्च किए फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
    आज के समय में Wi-Fi शेयर करना आम बात है, लेकिन पासवर्ड बताना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। ऐसे में कई ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए भी Wi-Fi शेयर कर सकते हैं। QR Code, Nearby Share और iPhone के ऑटो शेयर फीचर की मदद से दूसरे यूजर को सीधे नेटवर्क से कनेक्ट कराया जा सकता है। इसके अलावा राउटर में Guest Network बनाकर भी लिमिटेड एक्सेस दिया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं, बल्कि आपके नेटवर्क की सिक्योरिटी को भी बनाए रखते हैं।
  • फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर
    अगर आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के फोन का इंटरनेट खत्म हो गया है तो आप अपने फोन के जरिए उसके साथ इंटरनेट शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इस तरकीब के साथ आपको अपने फोन में हॉटस्पॉट ऑन करने की भी जरूरत नहीं है। हॉटस्पॉट ऑन किए बिना ही वायरलेस तरीके से ही इंटरनेट साझा किया जा सकता है या लिया जा सकता है।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • फेसबुक पर ज्यादा लिंक शेयर करने के लिए देने होंगे पैसे, फ्री में सिर्फ इतना ही मिलेगा
    Meta सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए यूजर्स द्वारा शेयर किए जाने वाले लिंक की संख्या पर सीमा लगाने जा रही है। फेसबुक पोस्ट में लिंक शेयर करने पर यूजर्स से चार्ज लेने की बात चल रही है। वहीं ब्रिटेन और अमेरिका के कुछ यूजर्स को नोटिफिकेशन मिली है कि वे बिना सब्सक्रिप्शन के फेसबुक पोस्ट में सिर्फ सीमित संख्या में लिंक शेयर कर सकते हैं।
  • WhatsApp कर रहा स्टेटस अपडेट के नए फीचर पर काम, टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा बदलाव
    WhatsApp बीटा के लेटेस्ट अपडेट में देखे गए नए कोड से पता चला है कि ऐप स्टेटस अपडेट के लिए एक नए क्विक शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में iOS के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 25.28.10.72 जारी किया था, जिसके बाद इसकी जानकारी मिली। हालांकि, यह वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस पर काम चल रहा है और ऐप के आगामी वर्जन में आ सकता है।
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स बने Oracle के चेयरमैन Larry Ellison, बिलिनेयर Elon Musk को पीछे छोड़ा
    पिछले लगभग एक वर्ष से मस्क के पास दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब था, जो Ellison ने छीन लिया है। Oracle के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने की वजह से कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इससे डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Ellison की वेल्थ में 101 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
  • WhatsApp Screen Share Scam: अनजाने में भी न करें ये गलती, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
    WhatsApp Screen Share Scam: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में अब नया खतरा सामने आया है - WhatsApp Screen Share Scam। हाल ही में Canara Bank ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि स्कैमर्स WhatsApp वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग के बहाने अकाउंट डिटेल्स और OTP तक चुरा लेते हैं। बैंक ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में स्क्रीन शेयरिंग न करें और किसी भी अनजान कॉलर पर भरोसा न करें। साथ ही, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
  • Instagram ने पेश किए नए फीचर्स, ट्रांसलेशन, शेयड्यूल मैसेज और ग्रुप क्यूआर कोड्स अपडेट
    Instagram अब 99 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करता है, जिससे दुनिया भर में दोस्तों और परिवार के साथ कम्युनिकेट करना आसान हो जाता है। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी विदेशी भाषा में मैसेज को होल्ड रखें और ट्रांसलेट पर टैप करें। ट्रांसलेशन ऑरिजनल टेक्स्ट के नीचे नजर आएगा।
  • Nissan में 9 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बाद धड़ाम से गिरे शेयर!
    Nissan Motor के छंटनी करते ही शयरों में एकदम से 6 प्रतिशत की गिरावट आ गई। कंपनी ने सेल्स में चल रहे घाटे और फैक्ट्री में हो रही ऊंची लागत को छंटनी का कारण बताया। BYD जैसे प्लेयर्स कंपनी को ग्लोबल लेवल पर टक्कर दे रहे हैं। कंपनी को अनुमान नहीं था कि हाईब्रिड व्हीकल अमेरिका में कम समय में इतने पॉपुलर हो जाएंगे। 2018 के बाद से कंपनी नुकसान में है।
  • AI को लेकर आशंकाओं से टेक कंपनी Nvidia की मार्केट वैल्यू 279 अरब डॉलर गिरी
    यह इनवेस्टर्स के उभरती हुई AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का एक बड़ा संकेत है। पिछले सप्ताह Nvidia के तिमाही पूर्वानुमान से इनवेस्टर्स निराश हुए थे। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर हो रहा है।
  • IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस
    पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »