Infinix Note 50s 5G+ फोन आया नए 'Mystic Plum' कलर में, जानें क्या है खासियत?
Infinix Note 50s 5G+ को नए Mystic Plum कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों के पास बरगंडी रेड, मरीन ड्रिफ्ट ब्लू और टाइटेनियम ग्रे के साथ-साथ नया पर्पल शेड भी उलब्ध होगा। फोन की कुछ खासियतों में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट, 64MP मेन रियर कैमरा और 5,500mAh बैटरी शामिल हैं। Infinix Note 50s 5G+ का नया Mystic Plum कलर ऑप्शन को फोन की मूल कीमत में ही लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को इस शेड के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा।