• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च हुआ '24GB रैम', 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च हुआ '24GB रैम', 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स के साथ, जानें कीमत

फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Infinix Note 50 Pro+ 5G लॉन्च हुआ '24GB रैम', 100W चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: PR Newswire

Infinix Note 50 Pro+ में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • यह फोन Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट से लैस है।
  • फोन में 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन
Infinix Note 50 Pro+ 5G को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन Infinix Note 50 सीरीज के हाई एंड मॉडल के रूप में पेश किया गया है। Infinix Note 50 Pro+ में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक कर्व्ड एज डिस्प्ले है। इसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट से लैस है जिसके साथ 12GB LPDDR5x RAM की पेअरिंग है। आईए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Infinix Note 50 Pro+ 5G price

Infinix Note 50 Pro+ 5G की कीमत 370 डॉलर (लगभग 32,000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में उतारा (via) है जिसमें टाइटेनियम ग्रे, एनचांटेड पर्पल, और रेसिंग एडिशन को शामिल किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। 
 

Infinix Note 50 Pro+ 5G specifications

Infinix Note 50 Pro+ 5G में 6.78 इंच AMOLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट के साथ आता है। जिसके साथ में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। फोन में 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यानी कुल मिलाकर फोन में 24 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिल जाता है। 

Note 50 Pro+ 5G फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा है जो कि OIS सपोर्ट करता है। साथ में 8MP सेकंडरी लेंस है। तीसरा कैमरा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है जिसमें 6X ऑप्टिकल जूम फीचर दिया गया है। यह 100X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी है। साउंड के लिए JBL के डुअल स्पीकर इसमें लगे हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिस पर XOS 15 की स्किन मिलती है। डिवाइस में Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.4, NFC, IR blaster, और USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  5. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  6. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  7. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »