मोबाइल से निकला नाचता हुआ कैमरा! Honor Robot Phone के हैंड्स-ऑन फोटो वायरल, देखें
Honor ने दुनिया का पहला रोबोट फोन आखिरकार पेश कर दिया है। कुछ ही समय पहले कॉन्सेप्ट के रूप में आए इस फोन के अब हैंड्स ऑन इमेज ऑनलाइन छाए हुए हैं। Weibo पर इसके ये फोटो लीक हुए हैं। Honor User Carnival की ये फोटो बताई जा रही है। यह फोन AI के साथ-साथ रोबोटिक्स को भी सपोर्ट करता है। इसमें फोटो खींचने, वीडियो बनाने के लिए फोन में से कैमरा खुद बाहर निकल कर आता है और यहां-वहां नाचने लगता है।