Hmd News

Hmd News - ख़बरें

  • HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
    HMD 105 4G School Edition खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन है। यह उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को बिना किसी ध्यान भटकाने वाले स्मार्टफोन के, अपने से कनेक्टेड रखना चाहते हैं। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240×320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 64MB रैम है, और 128MB की स्टोरेज मिलती है।
  • लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
    HMD जल्द ही Pulse 2 और Pulse 2 Plus स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले दोनों डिवाइस के कथित स्पेसिफिकेशंस और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, Android 15, 5,000mAh बैटरी और 20W चार्जिंग मिल सकती है। HMD Pulse 2 में 90Hz डिस्प्ले और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Pulse 2 Plus में 120Hz डिस्प्ले, 13MP सेल्फी कैमरा और 6GB रैम दी जा सकती है। फिलहाल कंपनी ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
    एक लीक के अनुसार, HMD एक बार फिर Microsoft से Lumia ट्रेडमार्क और उससे जुड़े पेटेंट अधिकार हासिल करने की तैयारी कर रही है। दावा किया गया है कि कंपनी पहले भी इस डील पर बातचीत कर चुकी थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। फिलहाल HMD या Microsoft की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो Lumia ब्रांड की वापसी की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ सकती हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि HMD भविष्य में Lumia नाम से नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी या नहीं।
  • वापस आ रही है एक दौर की फेवरेट Nokia Asha सीरीज? डिजाइन देखकर ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें
    HMD Global कथित तौर पर Asha ब्रांड को फिर से बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। एक लीक रिपोर्ट में HMD Asha 505 और Asha 305 की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Asha 505 में 5 इंच HD डिस्प्ले, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 3000mAh बैटरी और Android 14 Go Edition मिल सकता है। फोन का डिजाइन पुराने Nokia Lumia 830 से प्रेरित बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
    HMD ने कन्फर्म किया है कि नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी दिए जाने की पुष्टि की है। डिवाइस 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम, डुअल-टोन बैक पैनल और iPhone जैसे रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
    Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • HMD Pulse 2 के नाम से आ रहा है 'बजट' स्मार्टफोन, इसमें मिलेंगे 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स!
    HMD के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Pulse 2 के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 6.7-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। फोन 5,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग और Android 15 OS के साथ आ सकता है।
  • 70 घंटे तक के बैटरी बैकअप और ANC जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुए 6 HMD TWS ईयरफोन्स, कीमत 2 हजार से शूरू!
    HMD ने अपनी DUB Series को एक्सपैंड करते हुए छह नए TWS ईयरबड्स -DUB X50 Pro, DUB X50, DUB S60, DUB P70, DUB P60 और DUB P50 ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह लाइनअप अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां प्रीमियम मॉडल्स में ANC, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और लंबा प्लेबैक मिलता है, वहीं अफॉर्डेबल वेरिएंट्स डेली यूज और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी सपोर्ट देते हैं। फिलहाल कुछ मॉडल्स चुनिंदा एशियाई मार्केट्स में उपलब्ध हैं, जबकि ग्लोबल रोलआउट की जानकारी बाद में दी जाएगी।
  • HMD लेकर आ रहा Nokia Lumia 1020 जैसा नया स्मार्टफोन, जानें
    HMD एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो कि 2013 में पेश किए गए Nokia Lumia 1020 फोन के डिजाइन पर बेस्ड होगा। हाल ही में एक लीक रेंडर से कथित फोन के अनुमानित डिजाइन एलिमेंट्स का पता चला है। हालांकि, अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आगामी फोन में HMD Skyline जैसा बॉक्स बिल्ड मिलेगा और इसके अलावा एक सेंटर-अलाइंड सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलने की संभावना है।
  • 50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस
    HMD Crest, HMD Crest Max Launched : दोनों फोन्‍स में फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है और 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग मिलती है।
  • Nokia लॉन्च करेगी 17 नए स्मार्टफोन! IMEI डेटाबेस में खुलासा
    Nokia के 17 नए स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले हैं जिनको IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।
  • 6 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...
    6 जून 2019 (6 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। जानें विस्तार से।

Hmd News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »