Harry Potter Edition

Harry Potter Edition - ख़बरें

  • Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन मूल Realme 16 Pro 5G जैसे ही हार्डवेयर के साथ आता है, लेकिन इसके डिजाइन और बॉक्स को Harry Potter की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। इसके पिछले हिस्से पर Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग है। इसके साथ सिर्फ 5,000 यूनिट वाला खास Hogwarts गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा। इसकी कीमत 62,999 रुपये रखी गई है।
  • Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
    भारत में Realme 16 Pro Harry Potter Edition को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Realme 16 Pro Harry Potter Edition का डिजाइन दिखाया गया है। यह स्मार्टफोन ब्राउन कलर की लेदर फिनिश में है। इसमें Wizards Chess जैसा आर्गाइल-टेक्सचर्ड रियर पैनल है।
  • Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
    Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को Flipkart पर टीज किया गया है, जबकि इसकी लीक हुई तस्वीर में Harry Potter थीम वाला खास डिजाइन देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के बैक पैनल पर Hogwarts Crest, गोल्ड फिनिश और ब्राउन लेदर जैसा टेक्सचर दिया जा सकता है। यह स्पेशल Edition स्टैंडर्ड Realme 16 Pro के समान हार्डवेयर के साथ आ सकता है। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 200MP मेन कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, Realme ने अभी फोन के नाम, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Redmi Turbo 4 Pro को 7550mAh की बड़ी बैटरी, 1TB तक स्टोरेज के साथ किया गया लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi Turbo 4 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की कुछ मुख्य खासियतों में 7,550mAh की विशाल बैटरी, Dolby Vision और 3,200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली OLED स्क्रीन, 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 SoC, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,199 (लगभग Rs. 25,700) है
  • Redmi Turbo 4 Pro Harry Potter Edition होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
    Redmi Turbo 4 Pro चीन में 24 अप्रैल को पेश होने वाला है और इसके साथ एक स्पेशल Harry Potter एडिशन भी पेश होगा। Redmi Turbo 4 Pro और इसके हैरी पॉटर एडिशन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट मिलेगा जो कि क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर है जो किफायती कीमत पर फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस प्रदान करता है। फोन में 6.83 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 12F का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्‍च, जादुई किताब जैसे बॉक्‍स में छड़ी भी, जानें प्राइस
    Oppo ने ग्‍लोबल मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम Oppo Reno 12F Harry Potter Edition है। सबसे पहले इसे पेरु में पेश किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका यूनीक डिजाइन और हैरी पॉर्टर थीम में की गई पैकिंग है। फोन का बॉक्‍स एक जादुई किताब जैसा दिखता है। डिवाइस के साथ कई एक्‍सेसरीज जैसे- छड़ी जैसा स्‍टायलस, प्रोटेक्टिव केस, गोल्‍डन स्निच कीचेन और अलग स्‍टाइल का सिम इजेक्‍टर पिन बॉक्‍स में मिलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »