यूट्यूब ऐप में आया वीडियो साझा करने का नया तरीका

इसी साल सबसे पहले कनाडा में एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर लॉन्च करने के बाद, यूट्यूब ने सोमवार को अपने इन-ऐप मैसेजिंग फ़ीचर को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए अब यूज़र, अपने दोस्तों और परिवार के साथ ऐप में ही वीडियो साझा कर पाएंगे और उन पर विचार-विमर्श भी कर पाएंगे।

यूट्यूब ऐप में आया वीडियो साझा करने का नया तरीका
विज्ञापन
इसी साल सबसे पहले कनाडा में एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर लॉन्च करने के बाद, यूट्यूब ने सोमवार को अपने इन-ऐप मैसेजिंग फ़ीचर को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया। इस फ़ीचर के जरिए अब यूज़र, अपने दोस्तों और परिवार के साथ ऐप में ही वीडियो साझा कर पाएंगे और उन पर विचार-विमर्श भी कर पाएंगे। आमतौर पर यूज़र, किसी वीडियो के बारे में बात करने के लिए लिंक को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। और ऐसा लगता है कि कंपनी यूट्यूब यूज़र को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकना और वहीं विचार-विमर्श करवाना चाहती है।

कंपनी का कहना है कि नए फ़ीचर को पिछले साल से टेस्ट किया जा रहा है। और यूज़र से मिले फीडबैक के आधार पर किए गए सुधारों और एडजस्टमेंट के बाद, आखिरका अब इसे दुनियाभर के यूज़र के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आज से, आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ सीधे यूट्यूब पर ही वीडियो साझा कर पाएंगे। ना केवल आप ऐप में वीडियो भेज और रिसीव कर सकतेहैं, बल्कि आप यूट्यूब में ही वीडियो के बारे में चैट भी कर सकते हैं। दूसरे वीडियो का जवाब देना, बातचीत के लिए दूसरे यूज़र को इनवाइट करने समेत कई दूसरे फ़ीचर भी इसमें शामिल हैं।''

नए इन-ऐप मैसेजिंग फ़ीचर को शुरू करने के लिए, सभी यूज़र को शेयर बटन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद सीधे फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट से अपने यूट्यूब दोस्तों के साझ वीडियो साझा कर सकते हैं। कॉन्टेक्ट को इनवाइट करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाता है, और ऐप के जरिए आप कॉन्टेक्ट से सीधे लोगों को जोड़ सकते हैं जबकि बातचीत के दौरान दोस्तों को जोड़ा जा सकता है। अगर आप दूसरे प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करना चाहते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह विकल्प अभी भी उपलब्ध है।

यूट्यूब ऐप एक नया Shared टैब में आप अपने द्वारा और अपने साथ साझा किए गए अपने पुराने वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा यहां आप इन वीडियो के बारे में की गई बातचीत भी देख पाएंगे। यहीं पर आप अपने कॉन्टेक्ट भी मैनेज कर पाएंगे, इसके अलावा ऊपर बताए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए यूज़र को भी इनवाइट कर पाएंगे।

कंपनी ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''सभी साझा किए गए वीडियो आपके यूट्यूब मोबाइल ऐप पर एक नए टैब में दिखेंगे। जिससे आप आसानी से अपने दोस्तों के साथ उन्हें साझा करने के अलावा फेवरेट भी मार्क कर पाएंगे।'' यह फ़ीचर अपडेटेड एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है, और अगर अभी तक यह फ़ीचर आप तक नहीं पहुंचा हरै तो हमारा सलाह है कि आप तक यह फ़ीचर पहुंचने तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »