Itel भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन A100C लॉन्च करने वाला है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लगता है कि स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में कदम रखेगा है, जिसमें 90Hz डिस्प्ले, Android 15 (Go edition) और 5000mAh बैटरी शामिल है। itel ने A100C में बिल्ड के लिए मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन हासिल करने की बात कही है। इसके अलावा, यह इंफ्रारेड रिमोट सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल अपकमिंग OnePlus 15 की याद दिलाता है। हालांकि यहां कुछ अंतर भी है। itel A100C में 8MP मेन रियर सेंसर और फ्रंट में 5MP शूटर मौजूद है।
Lava Yuva Smart 2 के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,099 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Crystal Gold और Crystal Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava ने कहा है कि इस स्मार्टफोन की डोरस्टेप पर डिलीवरी की जाएगी। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
HMD Global ने अपना नया अफॉर्डेबल स्मार्टफोन HMD Aura² लॉन्च किया है। फोन में 6.52 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यूजर इसे खुद ही रिपेयर कर सकता है। मसलन अगर फोन का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो iFixit से इसके पार्ट्स खरीद कर खुद ही बदल सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह बोकेह, नाइट मोड, प्रोफेशनल मोड, स्लो मोशन, क्विक स्नैपशॉट, फिल्टर्स और पैनारामा जैसे फीचर्स के साथ है। इसमें एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें सिंगल स्पीकर और माइक्रोफोन है।
HMD Global ने बिना शोर-शराबा किए अपना नया स्मार्टफोन HMD Arc लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी थाईलैंड वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया है, जहां इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है। HMD Arc में HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें टीयरड्रॉप-स्टाइल नॉच शामिल है। फोन में Unisoc चिपसेट मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी है। फोन में 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Infinix Smart 6 HD भारतीय वेरिएंट में अधिकतर ग्लोबल वेरिएंट जैसे हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 11 (Go edition) पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है।
BLU G51s फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।
TCL 305 स्मार्टफोन 6.52 इंच एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, टीसीएल 305 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद है।
Tecno Pop 5 Pro डुअल सिम फोन है जो Android 11 Go Edition पर आधारित HiOS 7.6 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.52 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें 269ppi पिक्सल डेंसिटी है।