Gen Ai

Gen Ai - ख़बरें

  • iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,020 mAh की बैटरी है।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
    Sharp ने जापान में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन AQUOS R11 लॉन्च कर दिया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसकी खासियत Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.5 इंच Pro IGZO OLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और Breathing Light नाम का नया सिस्टम भी जोड़ा है। डिवाइस 5100mAh बैटरी, 36W फास्ट चार्जिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बिक्री 9 जुलाई से जापान में शुरू होगी।
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है।
  • Sony Xperia 1 VIII हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Sony Xperia 1 VIII को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को धांसू फीचर्स के साथ पेश किया गया है जो कई अपग्रेड लेकर आता है। कैमरा फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होने का दावा किया गया है। इसी के साथ फोन में कई AI संचालित फीचर्स अपग्रेड किए गए हैं। फोन में OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
    Xiaomi Redmi Pad 2 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च किया है। दरअसल यह इस टैबलेट का एक नया वर्जन है जिसे Redmi Pad 2 Pro Learning Edition के तौर पर लॉन्च किया गया है। नाम से भी पता चलता है, कंपनी ने इसे स्टूडेंट्स आदि के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है और वैसे ही फीचर्स दिए हैं। यह AI फीचर्स से लैस होकर आता है जो स्टूडेंट्स को पढ़ाई में काफी मदद करेगा।
  • Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Redmi Note 15 Special Edition आज भारत में लॉन्च हो गया है। Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 24,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 19,999 रुपये है। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 25,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 21,999 रुपये है। जबकि 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 27,999 रुपये, लेकिन स्पेशल कीमत 23,999 रुपये है।
  • Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
    मेटा ने Ray-Ban Meta Optics Styles को बाजार में लॉन्च कर दिया है। Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत $499 (लगभग 41,500 रुपये) है। Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2) और Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2) शामिल हैं। रे-बैन मेटा ऑप्टिक्स स्टाइल्स में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K रेजॉल्यूशन में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग और क्लियर कॉल के लिए 6-माइक्रोफोन सिस्टम भी है।
  • अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
    Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G समेत कुछ स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अब इन डिवाइस को कोई OTA अपडेट, सिक्योरिटी पैच या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। Xiaomi 12 और 12 Pro को Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला, जबकि बाकी मॉडल Android 14 पर ही रुक गए। कंपनी का कहना है कि Snapdragon 8 Gen 1 जैसे पुराने प्रोसेसर नए AI बेस्ड HyperOS को सही तरीके से हैंडल नहीं कर पा रहे, जिससे परफॉर्मेंस और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है।
  • OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
    OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले फोन लगातार लीक्स में सामने आ रहा है। अब OnePlus ने अपकमिंग Nord फोन का टीजर जारी कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंपनी ने इशारा दिया है कि अगला Nord फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा। यह #OnePlusNord के साथ टीज किया गया है। कंपनी ने एक पारदर्शी की बैग की फोटो शेयर की है जिसमें ईयरबड्स, चार्जर और एक स्मार्टफोन नजर आ रहा है।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • OnePlus 15R में मिलेगी 7400mAh की बड़ी बैटरी, 17 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
    OnePlus ने अपने अपकमिंग OnePlus 15R की बड़ी स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक तौर पर सामने रख दी हैं। कंपनी ने बताया कि फोन में 7,400mAh की अब तक की सबसे बड़ी OnePlus बैटरी होगी, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करेगी और चार साल बाद भी 80% क्षमता बनाए रखने का दावा करती है। इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग वाला अपग्रेडेड कैमरा सेटअप और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा, जिसे OnePlus और Qualcomm ने मिलकर ऑप्टिमाइज किया है। फोन में 165Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन और नया AI फीचर “Plus Mind” भी शामिल होगा। OnePlus 15R भारत और ग्लोबल मार्केट में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा।
  • Ray-Ban Meta के नए स्मार्ट चश्में लॉन्च, हिंदी और UPI का भी सपोर्ट, जानें कीमत
    Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। Meta AI में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी इनमें जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इनमें UPI से पेमेंट का सपोर्ट भी कंपनी ले आई है। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है।
  • iQOO 15 vs OnePlus 15: कौन-सा फोन है असली फ्लैगशिप किंग?
    iQOO 15 और OnePlus 15 दोनों ने 70-80K प्राइस रेंज में फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशन्स पेश किए हैं। iQOO 15 बड़ा और अधिक ब्राइट LTPO AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल VC कूलिंग और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देता है। दूसरी तरफ OnePlus 15 का QHD+ AMOLED पैनल 165Hz तक जाता है, साथ ही DetailMax Image Engine, 8K वीडियो, 120W चार्जिंग और AI फीचर्स इसे ज्यादा रिफाइंड दिखाते हैं। बैटरी क्षमता में OnePlus आगे है, जबकि रॉ परफॉर्मेंस और जूम वर्सेटिलिटी में iQOO बढ़त रखता है। दोनों की प्राइसिंग एक जैसी है, इसलिए चुनाव आपके यूज पैटर्न पर निर्भर करता है।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज पर भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें
    Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट ग्लासेज Ray-Ban.com और देश भर के कई ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से उपलब्ध है। अब यह Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर 20 प्रतिशत की छूट और बैंक ऑफर समेत 22,920 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।

Gen Ai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »