Fitness 2026

Fitness 2026 - ख़बरें

  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Samsung दे रहा फ्री में 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड पाने का मौका, बस करना होगा ये काम
    Samsung हेल्थ ऐप पर 22 जनवरी, 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह चैलेंज 26 जनवरी से लेकर 24 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इस चैलेंज में हिस्सा लेने वालों को रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे। यूजर्स चैलेंज के दौरान अपने स्टेप्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा लीडरबोर्ड से प्रतिभागी अपनी ग्रोथ पर नजर रख सकते हैं और अन्य प्रतियोगिता के मुकाबले में अपनी रैंकिंग भी देख सकते हैं।
  • Amazon Get Fit Days 2026 Sale: साल की शुरुआत 'सस्ते' फिटनेस आइटम्स से, यहां देखें अमेजन सेल की सभी डील्स
    Amazon ने भारत में Get Fit Days 2026 सेल का ऐलान कर दिया है, जो 1 जनवरी से शुरू होगी। नए साल की शुरुआत के साथ फिटनेस और हेल्थ पर बढ़ते फोकस को ध्यान में रखते हुए यह सेल खास तौर पर वियरेबल्स, स्मार्टवॉच, होम वर्कआउट इक्विपमेंट और स्पोर्ट्स एक्सेसरीज पर केंद्रित होगी। सेल के दौरान Whoop One, OnePlus Watch 2, Fastrack स्मार्टवॉच, ट्रेडमिल, स्पिन बाइक, डम्बल सेट और योगा मैट जैसे प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। Amazon का दावा है कि यह सेल फिटनेस जर्नी शुरू करने या अपग्रेड करने वालों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन साबित होगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »