Lava Bold N2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है और यह 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Android 15 Go पर चलता है और कंपनी के मुताबिक इसमें ब्लोटवेयर या ऐड्स नहीं दिए गए हैं। इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।
क्या आप भी नया फोन खरीदना चाहते हैं और असमंजस में हैं कि हर दिन लॉन्च हो रहे इतने सारे फोन में से आखिर किसे चुनें। हमने एक लिस्ट बनाई है जिसमें हमनें पिछले छह महीने के दौरान लॉन्च हुए सबसे बेस्ट बजट स्मार्टफोन को जगह दी है।