iPhone यूजर्स को Apple देगा iOS 27 से बड़ा सरप्राइज, मिलेंगे ये 9 नए इमोजी, जानें
Apple नए इमोजी के बैच पर काम कर रहा है जो कि 2026 में आने वाले आईफोन या 2027 में आने वाले आईफोन में मिल सकते हैं। आपको बता दें कि टेक्स्ट और इमोजी के लिए यूनिवर्सल स्टैंडर्ड बनाने और बरकरार रखने वाली संस्था यूनिकोड कंसोर्टियम 9 नए इमोजी कॉन्सेप्ट को रिव्यू कर रही है। इनकी मंजूरी मिलने पर Apple इन्हें अपने सिग्नेचर डिजाइन में ढालकर iOS 27 के आगामी अपडेट के तौर पर जारी करेगा।