Dynaudio Earbuds

Dynaudio Earbuds - ख़बरें

  • OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
    OnePlus ने नए OnePlus Buds Clip ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स पेश किए हैं। इनमें C-शेप क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है, जिससे इन्हें कान के बाहरी हिस्से पर पहना जाता है। ऑडियो के लिए 11mm वूफर और 9mm ट्वीटर के साथ Dynaudio साउंड ट्यूनिंग मिलती है। इनमें छह माइक्रोफोन, AI Translate और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक चल सकते हैं। फिलहाल इनकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • OPPO ने 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स OPPO Enco X3s किए पेश, जानें कीमत
    OPPO ने अपने नए ईयरबड्स OPPO Enco X3s को पेश कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स दुनियाभर में 28 अक्टूबर को अधिकारिक रूप से लॉन्च होंगे। ओप्पो के ये नए ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें Dynaudio की ट्यूनिंग मिलेगी। कंपनी ने इन्हें ट्रू वायरलेस नॉइज कैंसलिंग ईयरबड्स के तौर पर प्रोमोट किया है। इनमें 55dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलने वाला है और साथ में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी मिलने वाली है। ईयरबड्स को व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »