Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च: इस 'बजट' फोन में हैं 2 स्क्रीन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Lava ने भारत में Blaze Duo 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-स्क्रीन डिजाइन है। फोन के फ्रंट में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि बैक पैनल पर 1.6-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर, 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।