मायएयरटेल ऐप पर मिल रही है 2 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त

मायएयरटेल ऐप पर मिल रही है 2 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त
विज्ञापन
एयरटेल ने बिना किसी शोर-शराबे के मायएयरटेल ऐप में एयरेटल बैकअप नाम का नया फ़ीचर जोड़ा है। कंपनी यूज़र को 2 जीबी क्लाउट स्टोरेज मुफ्त दे रही है जहां पर ऑडियो, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री और अन्य चीज़ों का बैकअप रखना संभव होगा। दरअसल, इस फ़ीचर के बारे में मायएयरटेल के एंड्रॉयड ऐप के अपडेट जारी होने के बाद खुलासा हुआ। फिलहाल, आईओएस यूज़र को यह फ़ीचर दिए जाने के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों का दावा है कि एंड्रॉयड पर मायएयरटेल ऐप (वी4.1.3) के अपडेट के बाद एक पॉप अप नोटिफिकेशन मिल रहा है जो ऐप के अंदर एयरटेल बैकअप विकल्प तक ले जाता है। बैकअप फ़ीचर को गूगल प्ले या ऐप स्टोर के 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में लिस्ट नहीं किया गया है।
 
Airtel

मायएयरटेल ऐप को वी4.1.3 वर्ज़न में अपडेट करने के बाद यूज़र को नया बैकअप ऑप्शन नज़र आएगा। यह मुख्य पेज में मैनेज अकाउंट सेक्शन के नीचे मौजूद है। बैकअप पर टैप करने के बाद यूज़र उन कैटेगरी को चुन सकते हैं जिनका बैकअप करना है।
 
Airtel

बैकअप के लिए कैटेगरी तय करने के बाद ऐप सुबह 1-5 बजे के बीच डेटा बैकअप बना लेगा। बैकअप की टाइमिंग को नहीं बदला जा सकता। संभव है कि कंपनी चाहती है कि यूज़र एयरटेल नाइट प्लान के 50 फीसदी कैशबैक डेटा ऑफर का फायदा उठाएं।

2 जीबी क्लाउट स्टोरेज का मतलब है कि यूज़र सीमित संख्या में म्यूज़िक, वीडियो और फोटो फाइल का बैकअप बना पाएंगे। हालांकि, यह कॉन्टेक्ट, मैसेज और डॉक्यूमेंट के लिए काफी है। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर गूगल और ऐप्पल पहले से ही यूज़र को फोन डेटा बैकअप का विकल्प दे रही है। और इनकी लिमिट भी ज्यादा है। ऐसे में यूज़र द्वारा इस फ़ीचर को इस्तेमाल किए जाने की संभावना के बारे में अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इस नए फ़ीचर को फिलहाल रोल आउट किया जा रहा है। फिलहाल, चुनिंदा यूज़र इस फ़ीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। हमने इस फ़ीचर के बारे में एयरटेल से और जानकारी मांगी है। जवाब मिलते ही हम आपको सूचित करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Backup, Cloud Storage, Apps, India, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »