Apple Iphone Leaks

Apple Iphone Leaks - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
    Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की एंट्री की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, नई A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है। मुख्य कैमरे में Variable Aperture तकनीक आने की भी चर्चा है। Dynamic Island को छोटा किए जाने की खबर है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1.4 लाख रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि Apple ने अभी कीमत की पुष्टि नहीं की है।
  • आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
    Apple iPhone 17 की कीमत में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अगस्त से मौजूदा iPhone 17 की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से किया गया है, हालांकि कीमत बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने इस साल Mac और iPad समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि iPhone को उस समय इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था। बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।
  • iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
    iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। Apple iPhone के प्रो वेरिएंट्स के फैन इस खबर को सुनकर खुश हो जाएंगे! नए लीक की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में धाकड़ बैटरी दे सकती है।
  • 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
    Apple और Tesla की सप्लायर Tata Electronics साइबर सिक्योरिटी घटना को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि कुछ हफ्ते पहले उसके कुछ सिस्टम्स प्रभावित हुए थे। वहीं World Leaks नाम के एक रैनसमवेयर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने कंपनी का 630GB से ज्यादा डेटा चुराकर डार्क वेब पर प्रकाशित कर दिया है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार, कथित लीक में Apple और Tesla से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हो सकते हैं। इस घटना के बाद Apple ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लीक हुए दस्तावेजों की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
    iPhone Ultra का डिजाइन लीक हो गया है। और यह लीक फोन के बारे में काफी कुछ कहता है। रोचक रूप से Apple का पहला फोल्डेबल बहुत अलग होने वाला है। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह कोई रेगुलर फोल्डेबल नहीं होगा। टिप्स्टर Sonny Dickson के मुताबिक, फोन साइडवे में चौड़ा होगा लेकिन हाइट में छोटा होगा।
  • Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
    Apple आने वाले साल 2027 में अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर सैमसंग से भागीदारी की है। Macrumours की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी एक OLED डिस्प्ले तैयार करवा रही है जिसमें किनारे चारों तरफ से कर्व्ड होंगे। यानी यह एक क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें बेजल न के बराबर होंगे।
  • iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स
    Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर शुरुआती लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन मॉडल्स में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है, जिससे Dynamic Island हट सकता है। फोन में A20 Pro चिपसेट दिए जाने की भी चर्चा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। कैमरा के लिए मैकेनिकल आईरिस और नया स्टैक्ड सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max में करीब 5100mAh बैटरी मिलने की भी खबर है।
  • iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
    Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, के 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किताब की तरह खुलने वाला डिवाइस होगा, जिसमें 5.5 इंच आउटर और करीब 7.8 इंच इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम, लिक्विड मेटल हिंज और डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। Face ID की जगह साइड Touch ID मिल सकता है। कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।
  • iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ
    Apple का अगला अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 17e जल्द लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे फरवरी के दूसरे हिस्से में पेश किया जा सकता है। यह फोन पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा और इसमें MagSafe सपोर्ट, A19 चिप और नया इन हाउस मॉडेम मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले साइज और डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है। कीमत को लेकर भी कहा जा रहा है कि Apple इसे 599 डॉलर से शुरू रख सकता है।
  • 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
    Apple को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 कंपनी के लिए बड़े लॉन्च का साल हो सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस दौरान 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपग्रेड्स पेश करेगा। इनमें iPhone, iPad, Mac, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। कुछ लॉन्च रूटीन अपग्रेड होंगे, जबकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी बताए जा रहे हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को नए तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone और नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का भी जिक्र किया गया है।
  • Apple Upcoming Products 2026: केवल iPhones नहीं, ऐप्पल लीग से हटकर लॉन्च करेगा कई नए गैजेट्स
    Apple 2026 में अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई नई कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Smart Home Hub, Face ID वाला Smart Doorbell, लो-कॉस्ट MacBook, पहला Foldable iPhone और AR Smart Glasses पर काम कर रही है। Smart Home Hub में टच डिस्प्ले और Siri इंटीग्रेशन मिलने की बात कही जा रही है, जबकि Foldable iPhone को iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और Apple की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
  • iPhone 18 को लेकर Apple सीरियस? गायब होगा डायनामिक आइलैंड, मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स!
    Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट्स में बड़े अपग्रेड्स की बात सामने आई है। लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया LTPO Plus AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। डिजाइन के स्तर पर Pro मॉडल्स में Dynamic Island हटाकर पंच-होल डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है। वहीं पहली बार बेस iPhone 18 में 12GB RAM मिलने की संभावना जताई जा रही है। iPhone 18 और 18 Pro में नए A20 और A20 Pro चिपसेट दिए जा सकते हैं।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार? कीमत कर सकती है मायूस, ये है बड़ी वजह
    iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है और इसकी सबसे बड़ी वजह नए A20 Pro चिपसेट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बने चिप का इस्तेमाल करेगा, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पहले से काफी ज्यादा है। इसी वजह से Apple को प्रति चिप ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कैमरा हार्डवेयर में बदलाव जैसी सेकेंडरी वजहें भी लागत को थोड़ा बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • 2026 में लॉन्च होगी iPhone 18 Series: बदले डिजाइन से कीमत में उछाल तक, यहां जानें सब कुछ
    Apple इस साल iPhone 18 Series को लॉन्च कर सकता है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला iPhone Fold शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिप, कैमरा में मैकेनिकल अपर्चर और नया कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। कीमत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि नए चिप की लागत पहले से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा सप्लाई चेन में भी बदलाव की बात सामने आई है।

Apple Iphone Leaks - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »