Apple Iphone 18 Pro

Apple Iphone 18 Pro - ख़बरें

  • Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
    Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में iPhone 18 Pro Max पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 18 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,79,900 में मिल रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,73,9000 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना फोन देने पर ₹76,200 तक कीमत कम हो सकती है।
  • भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
    भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स से रेवेन्यू लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 81,472 करोड़ रुपये का है।
  • iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
    Apple ने iPhone 18 Pro को बीते महीने लॉन्च किया था जिसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट सेल में डिस्काउंट के बाद ₹1,59,150 में मिल रहा है, जबकि इसे ₹1,64,900 में लॉन्च किया गया था। वहीं iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,30,900 में उपलब्ध रहा है, जिसे बीते साल ₹1,34,000 में लॉन्च किया गया था।
  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
    iPhone 18 Pro के Burgundy कलर में बदलाव की शिकायत Reddit पर सामने आई है। एक यूजर के मुताबिक, 19 सितंबर को फोन खरीदने के कुछ हफ्तों बाद इसका रंग पहले से ज्यादा लाल दिखाई देने लगा। यूजर ने फोन की तस्वीरें शेयर करने के साथ Apple Store में भी शिकायत की। Reddit पर दूसरे लोगों ने फोन के केस, Hydrogen Peroxide वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और केमिकल रिएक्शन को रंग बदलने की संभावित वजह बताया। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना iPhone 17 Pro के Cosmic Orange कलर से जुड़ी शिकायतों से भी की। हालांकि, रंग बदलने की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
    अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो Croma फेस्टिवल सीजन में धांसू ऑफर प्रदान कर रहा है। iPhone 17 Pro Max सितंबर, 2025 में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। अब यह आईफोन बैंक ऑफर के बाद ₹1,32,991 में उपलब्ध हो रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में इस आईफोन पर करीबन ₹16,909 की बचत हो रही है।
  • ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone 17 को महंगा कर दिया है। अब फेस्टिव सीजन के मौके पर शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद ग्राहकों को करीबन ₹19 हजार से ज्यादा की बचत होगी। iPhone 17 में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
    iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
    iPhone 20 Pro अगले साल लॉन्च हो सकता है जिसके साथ में कंपनी iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन कंपनी के सबसे बड़े अपग्रेड ला सकते हैं। न सिर्फ डिजाइन में, बल्कि डिस्प्ले साइज में भी। हाल ही में चीन से जाने माने टिप्स्टर ने खबर दी थी कि iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max के प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं।
  • iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
    iPhone 18 Pro की बिक्री आज से क्विक कॉमर्स साइट Blinkit पर शुरू हो गई है। Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि iPhone 18 Pro उपलब्ध हो गया है और इसके अलावा इस साल नया iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 भी आएगा। हमने @Apple के साथ पार्टनरशिप की है और उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च के दिन ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में Blinkit कस्टमर्स तक पहुंचा रहे हैं!
  • iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
    Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो गई है। ग्राहक दोनों फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max ₹1,79,900 से शुरू होता है। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है। Apple Store के साथ कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से फोन खरीदे जा सकते हैं।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
    iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर ऑफर्स सामने आए हैं। Croma के ऑफर में iPhone 17 Pro Max 256GB की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 है। इसके लिए ₹4,000 का बैंक कैशबैक, iPhone 15 Pro Max पर ₹53,000 तक का एक्सचेंज और ₹12,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं 512GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹94,990 है। iPhone 17 Pro 256GB को ₹69,990 की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। ये ऑफर्स Croma स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे, जबकि ऑनलाइन कीमत अलग है।

Apple Iphone 18 Pro - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »