Apple Iphone 17 Pro Max

Apple Iphone 17 Pro Max - ख़बरें

  • ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
    iPhone 17 फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पसंदीदा फोन आपको 10 हजार से 12 हजार रुपये महंगा खरीदना पड़े तो इस खबर पर ध्यान दें। Apple कथित तौर पर जल्द ही अपनी लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 17 के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है।
  • iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
    Apple ने जापान में लेटेस्ट आईफोन की कीमतों में 11.3% तक बढ़ोतरी की है। Apple ने जून में ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के चलते Mac और iPad मॉडल समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने यह कदम सीईओ टिम कुक के उस बयान के बाद उठाया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी को मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद न उठाते हुए ग्राहकों पर डालना होगा।
  • Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
    Flipkart Goat Sale में iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,39,900 में लिस्टेड है। यह आईफोन सितंबर, 2026 में में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में ₹20,000 सस्ता मिल रहा है।
  • iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
    iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। Apple iPhone के प्रो वेरिएंट्स के फैन इस खबर को सुनकर खुश हो जाएंगे! नए लीक की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में धाकड़ बैटरी दे सकती है।
  • Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Vivo X300 Ultra का मुकाबला iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 10 Pro XL से हो रहा है। Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये है।
  • Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
    मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में iPhone 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में प्रो मॉडल्स के समान कैमरा है। इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro को बिक्री के लिहाज से दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung के पांच स्मार्टफोन्स इस लिस्ट में शामिल हैें।
  • Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
    पिछली तिमाही में कंपनी ने 28 अरब डॉलर से अधिक का ऑपरेटिंग कैश फ्लो हासिल किया है। एपल का मार्च तिमाही में प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू लगभग 80.2 अरब डॉलर और सर्विस से लगभग 31 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज कंपनी की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं।
  • जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...
    Artemis II मिशन की हाई रिजॉल्यूशन फोटो Nikon D5 सिस्टम द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यहां iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल भी किया। दोनों ही कैमरा ने बेहतरीन फोटो कैप्चर कीं। ये फोटो अब निकॉन द्वारा रिलीज कर दी गई हैं जिन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है।
  • iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
    iPhone 17 Pro Max समेत कई एपल प्रोडक्ट्स पर कंपनी भारी छूट लेकर आई है। कंपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर Apple के अधिकारिक रिसैलर MyImagine Store पर कई प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। iPhone 17 Pro Max को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं जिसका MRP 1,49,900 है। लेकिन डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद इसे 1,02,900 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
    जेप्टो पर iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट Zepto पर 1,26,819 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में भारतीय बाजार में 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,25,319 रुपये हो जाएगी।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
    Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max के सिंगल-कोर टेस्टिंग में स्कोर में ज्यादा अंतर नहीं है। एपल के इस स्मार्टफोन में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। हालांकि, बेंचमार्क टेस्ट किसी स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस के एक हिस्से का ही संकेत देते हैं और वास्तविक परफॉर्मेंस GPU कैपेबिलिटी, थर्मल मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करता है।
  • iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
    Apple इस साल सितंबर में अपनी फ्लैगशिप आईफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इस साल कंपनी iPhone 17 सीरीज के मुकाबले में ज्यादा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेगी। Apple डिजाइन में बदलाव और इंटरनल अपग्रेड करने के बावजूद कीमतों को उसी रेंज में रखने का प्रयास करेगा। 
  • Infinix Note 60 Pro में मिलेगा iPhone 17 Pro Max जैसा कलर, जल्द लॉन्च की तैयारी
    Infinix Note 60 Pro में बड़ा ऐज-टु-ऐज कैमरा डिजाइन है। इसमें Rear Matrix Display दिया गया है, जो कैमरा आइलैंड के अंदर एक स्मॉल मिनी LED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 5G दिया जाएगा। Infinix Note 60 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • iPhone 18 Pro के डिजाइन में होगा बदलाव, टिप्सटर ने किया खुलासा
    चीनी टिपस्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल कैमरा ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि इस इस साल iPhone 18 सीरीज में डिजाइन के मामले में कोई ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा। iPhone 17 सीरीज की अच्छी बिक्री के चलते Apple आईफोन 18 सीरीज के लुक में कुछ खास बदलाव नहीं करने वाला है। Apple से उम्मीद की जा रही है कि वह iPhone 18 सीरीज में नए डिजाइन पर फोकस करने के बजाय प्रोसेसर ऑप्टिमाइजेशन को प्राथमिकता देगा।
  • iPhone 18 Pro Max, OLED MacBook, iPhone 17e लॉन्च के साथ Apple 2026 में करेगी धमाका!
    Apple नए साल 2026 में मार्केट के अंदर बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी में है। कारण है कि कंपनी 2026 में अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसी के चलते Apple अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकती है। Cupertino बेस्ड टेक दिग्गज की ओर से अपनी 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर iPhone 17e समेत कई प्रोडक्ट्स साल की शुरुआत में मार्केट में पेश किए जा सकते हैं।

Apple Iphone 17 Pro Max - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »