Amoled Smartwatch

Amoled Smartwatch - ख़बरें

  • चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
    Amazfit T-Rex Dual Solar स्मार्टवॉच लॉन्च हो गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत आगे और पीछे दोनों तरफ दिए गए Solar Panel हैं, जो घड़ी की बैटरी को धूप से चार्ज करने में मदद करते हैं। कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 25 दिन तक चल सकती है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। घड़ी में टाइटेनियम बेजल, Sapphire Glass और 10 ATM वाटर रेसिस्टेंस मिलता है। इसमें GPS, फुल-कलर मैप्स, रूट प्लानिंग, हेल्थ और ट्रेनिंग से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Vivo Watch 6 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Vivo X500 सीरीज के साथ इसे मार्केट में उतारा गया है। Vivo Watch 6 में सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.47 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है। इसमें eSIM का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। इसमें कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं
  • Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में इसके पिछले वर्जन की तरह राउंडेड डिजाइन को बरकरार रखा गया है। हालांकि, इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड किए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में डोम्ड Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले 60 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 320 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है।
  • Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में Super AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है। Samsung Galaxy Watch 9 के 44 mm वाले मॉडल में 1.47 इंच डिस्प्ले (480 x 480 पिक्सल्स) और 40 mm वाले वेरिएंट में 1.34 इंच पैनल ( 438 x 438 पिक्सल्स) दिया गया है। ये दोनों डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal ग्लास प्रोटेक्शन के साथ हैं।
  • Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है। यह Android 13 या नए वर्जंस पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कैम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच (498 x 498 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है।
  • 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
    Haylou ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Hyper को मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी की अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जो यूनीक फीचर्स से भी लैस की गई है। इसमें 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। स्क्रीन में एडेप्टिव ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
  • Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei की ओर से नई स्मार्टवॉच Qingyun H3550 को मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच खासतौर पर बिजनेस प्रफेशनल्स के लिए लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे पेशेवरों के हिसाब से ही डिजाइन किया है। इसमें 1.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह 10 दिन तक बैटरी सपोर्ट दे सकती है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
    Amazfit ने भारत में अपनी नई Cheetah 2 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच खासतौर पर मैराथन, ट्रेल रनिंग और फिटनेस एंथूजियास्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। दोनों मॉडल Titanium बिल्ड, AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS, Zepp OS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स के साथ आते हैं। Cheetah 2 Ultra में ऑफलाइन टोपोग्राफिक मैप्स और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Cheetah 2 Pro मैराथन ट्रेनिंग फीचर्स पर फोकस करती है। इनकी कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 54,999 रुपये रखी गई है।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
    Rogbid की ओर से नई SpinX स्मार्टवॉच पेश की गई है जो काफी यूनीक फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इस वॉच में ऑप्टिकल स्क्रॉल कंट्रोल व्हील दिया है। इसकी मदद से यूजर मेन्यु को नेविगेट कर सकता है, सेटिंग्स बदल सकता है और ऐप्स भी कंट्रोल कर सकता है। 1.43-इंच के AMOLED डिस्प्ले और 1100mAh बैटरी से यह लैस की गई है।
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
    Amazfit ने Cheetah 2 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च किया है, जो खास तौर पर मैराथन रनर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। यह Zepp OS 5.0 पर चलता है और Zepp Coach के जरिए पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान ऑफर करता है। वॉच में 540mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट, SpO2 और VO2 Max जैसे एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
    Amazfit ने भारत में Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है। Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है।
  • Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन और ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलती है और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट करती है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज, 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 870mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में 30 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है और यह वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध है।
  • boAt Chrome Iris Launched: स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल वेलनेस और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ नई स्मार्टवॉच लॉन्च
    boAt ने भारतीय बाजार में Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच 8mm स्लिम मेटल डिजाइन के साथ आती है और इसमें 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Always On Display और 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth कॉलिंग फीचर मिलता है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और Female Wellness Tracking जैसे फीचर्स दिए गए हैं। boAt Chrome Iris की कीमत 3499 रुपये से शुरू होती है।

Amoled Smartwatch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »