Amazfit Smartwatch

Amazfit Smartwatch - ख़बरें

  • Amazfit ने भारत में लॉन्च की Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच, 30 दिन तक चलेगी बैटरी!
    Amazfit ने भारत में Active 3 Premium और T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। Active 3 Premium में 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, 3000 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं T-Rex Ultra 2 में 1.5-इंच डिस्प्ले, टाइटेनियम बिल्ड और 30 दिन तक बैटरी का दावा किया गया है। Amazfit Active 3 Premium की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है और यह Apex Silver कलर में आती है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 की कीमत 49,999 रुपये है और इसे Black Magma कलर में पेश किया गया है।
  • Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन और ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलती है और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट करती है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज, 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 870mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में 30 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है और यह वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध है।
  • Amazfit Active Max भारत में लॉन्च: ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 160+ वर्कआउट मोड्स और 25 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Active Max लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और 2.5D ग्लास भी मिलता है। Amazfit Active Max Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है और इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए गए हैं। 658mAh बैटरी को लेकर दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 25 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत भारत में ₹15,999 रखी गई है।
  • Amazon Great Republic Day सेल में Rs 5 हजार से सस्ते में मिल रहीं ये बेस्ट स्मार्टवॉच
    Amazon Great Republic Day सेल में Boat, Noise, Amazfit जैसे पॉपुलर नाम ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं जो जबरदस्त ऑफर वियरेबल्स पर दे रहे हैं। सेल में मिल रहीं इन स्मार्टवॉच में एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स, फिटनेस ट्रैकिंग, लेटेस्ट सेंसर्स मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, स्मार्ट वियरेबल्स पर ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट है।
  • Amazfit Active Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगी 25 दिन बैटरी के साथ, जानें फीचर्स
    Amazfit की ओर से भारत में नई स्मार्टवॉच Amazfit Active Max को लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके मेन फीचर्स का भी खुलासा किया है। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सेफ्टी के लिए 2.5D ग्लास इस पर दिया गया और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मौजूद है।
  • Amazon Sale: Amazfit, Fossil और कई ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Amazfit Bip 6 को 14,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Fastrack Marvellous FX2 को 9,495 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 5,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इन स्मार्टवॉचेज में हेल्थ और फिटनेस से जुड़े बहुत से फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Amazon ग्रेट इंडियन सेल में Rs 1,049 में मिल रही Noise, Amazfit जैसी ब्रांडेड स्मार्टवॉच, जानें डील्स की पूरी लिस्ट
    अमेजन की सेल में Noise, Amazfit समेत अन्य नामी कंपनियों की स्मार्टवॉच पर भारी छूट दी जा रही है। SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI का विकल्प भी है, साथ ही कूपन और एक्सचेंज डील्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।
  • 10 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
    भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये के बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। Noise Pro 6 अमेजन पर 5,999 रुपये में लिस्ट की गई है। Amazfit Active 2 अमेजन पर 9,999 रुपये में लिस्टेड है। Fire-Boltt Clikk फ्लिपकार्ट पर 10,399 रुपये में लिस्टेड है। Fitbit Versa 3 फ्लिपकार्ट पर 10,899 रुपये में उपलब्ध है। Titan Celestor फ्लिपकार्ट पर 9,995 रुपये में मिल रही है।
  • Amazon Prime Day Sale: Amazfit, OnePlus, Samsung की स्मार्टवॉचेज पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह सेल केवल एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स के लिए है। इस सेल में कुछ प्रमुख ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इस सेल में Amazfit, OnePlus, Samsung और Fire-Boltt की स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Fathers Day 2025: फादर्स डे पर गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगी ये स्मार्टवॉच, हेल्थ और फिटनेस का रखेंगी ख्याल!
    अगर आप फादर्स डे पर अपने पिता की हेल्थ का ध्यान रखने के लिए उन्हें स्मार्टवॉच गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो यह मौका सही साबित हो सकता है। आज हम आपको 10 हजार रुपये के बजट में आने वाली टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने पिता को फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं। इस लिस्ट में Titan Celestor से लेकर Noise Pro 6 Max, Fossil Men Stainless Steel Grant और Amazfit Active 2 शामिल हैं।
  • Amazfit Active 2 Review in Hindi: महंगी लगती है, लेकिन है नहीं!
    बढ़ती डिमांड के साथ-साथ स्मार्टवॉच की कीमतें भी बढ़ी हैं और यही वजह है कि बजट सेगमेंट में एक अच्छी स्मार्टवॉच मिलना अब भी एक चुनौती है। Amazfit Active 2 इस चुनौती का जवाब देने की कोशिश करती है। यह एक ऐसी वॉच है जो 10,000 रुपये के बजट में कुछ ऐसे फीचर्स देने का वादा करती है, जो आम तौर पर दोगुनी कीमत में देखने को मिलते हैं। मैंने इस स्मार्टवॉच के प्रीमिय वेरिएंट को रिव्यू किया है, जिसमें एक एक्स्ट्रा लेदर स्ट्रैप मिलता है। कुछ हफ्तों तक यूज करने के बाद Amazfit Active 2 को लेकर मैं अपना विचार यहां शेयर कर रहा हूं।
  • Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Amazfit ने नई BIP 6 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.97 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो एक AMOLED पैनल है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है जिसके लिए Ambient light सेंसर मौजूद है। इसकी बॉडी मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम की बनी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी चालू रह सकती है।
  • Amazfit Balance 2 स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी, 10ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Huami की ओर से Amazfit Balance 2 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच इस तरह से डिजाइन की गई है कि यह डेली यूज के साथ ही फिटनेस यूजर्स के लिए भी काफी उपयोगी हो सकती है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं, मजबूत बिल्ड क्वालिटी है, और एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह सैफायर क्रिस्टल कवर के अंदर फीट होकर आती है। वियरेबल का वजन केवल 42 ग्राम है।
  • Amazon सेल में Amazfit स्‍मार्टवॉच पर 60% डिस्‍काउंट, Rs 20 हजार वाली Rs 8 हजार में
    एमेजॉन पर शुरू हुई रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) 2025 में अमेजफ‍िट (Amazfit) की स्‍मार्टवॉच को डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकता है। कंपनी ने अपनी तमाम फ्लैगशिप स्‍मार्टवॉच पर यह पेशकश की है। इनमें Amazfit Balance, Amazfit Active, Amazfit Helio Ring, Amazfit Active Edge, Amazfit T-Rex 3 शामिल हैं। सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट Amazfit Active Edge पर दिया जा रहा है। 19,999 रुपये कीमत वाली यह वॉच 6,999 रुपये में ली जा सकती है।
  • Amazon सेल में Rs 5 हजार के अंदर मिल रहीं टॉप स्मार्टवॉच!
    Amazon की फेस्टिवल सेल में इस वक्त स्मार्टवॉच पर भारी छूट मिल रही है। Noise, Boat, Amazfit, Fire-Boltt, Cult, और Redmi जैसे ब्रांड इस सेल में शामिल हैं। कुछ स्मार्टवॉच के प्राइस तो 5000 रुपये से भी नीचे आ चुके हैं। अगर आप 5 हजार रुपये से ज्यादा की स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो SBI क्रेडिट कार्ड पर आपको 1500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »