100 इंच तक बड़े AKAI 4K QLED TV भारत में लॉन्च, Google TV, Dolby Vision से लैस, जानें कीमत

100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

100 इंच तक बड़े AKAI 4K QLED TV भारत में लॉन्च, Google TV, Dolby Vision से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: AKAI

AKAI ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • ये टीवी Google TV रेंज में नए एडिशन हैं
  • 100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है
  • 75 इंच के मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
AKAI ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी Google TV रेंज में नए एडिशन हैं जो 75 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। 100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें HDR 10+, HLG, सपोर्ट भी है। 75 इंच के मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले है और इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। HDR 10, HLG सपोर्ट इसमें मिल जाता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

AKAI Google 4K TV 75 inch and 100 inch price

AKAI Google 4K TV कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा Electronics Mart India इंडिया से भी इन्हें खरीदा जा सकता है। कंपनी टीवी के साथ 2 साल की वारंटी दे रही है। 
 

AKAI Google 4K TV specifications

AKAI ने ये टीवी Google TV रेंज में पेश किए हैं जो 75 इंच और 100 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इससे पहले कंपनी ने 43 इंच, 65 इंच तक के साइज में ये टीवी लॉन्च किए थे। नए लॉन्च हुए मॉडल्स में स्पेसिफकेशंस में हल्का सा अंतर देखने को मिलता है। मसलन, 100 इंच के मॉडल में 4K QLED+ डिस्प्ले दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और HDR 10+, HLG सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। वहीं, 75 इंच के मॉडल में 4K QLED डिस्प्ले है और इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। HDR 10, HLG सपोर्ट इसमें मिल जाता है। 

दोनों ही मॉडल 90% NTSC 1931 कलर गेमट सपोर्ट करते हैं। इनमें 178 डिग्री वाइड एंगल व्यू मिल जाता है। टीवी में बेजल लेस डिजाइन है। इनमें Dolby Vision, Dolby Atmos, बिल्ट-इन Chromecast, Miracast, Google Play, और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। 100 इंच मॉडल Google Far Field Voice Control फीचर को भी सपोर्ट करता है जिससे हैंड्स फ्री वॉयस कमांड टीवी को दी जा सकती है। 

दोनों ही मॉडल्स में गूगल एसेसिबिलिटी सपोर्ट है जिससे ये Netflix, YouTube, Prime Video, और Disney+ Hotstar जैसे कई ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, LAN पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। Android 11 पर ये रन करते हैं। स्मूद मोशन के लिए इनमें MEMC सपोर्ट भी दिया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »