Ai Video

Ai Video - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple TV 4K (4th जेनरेशन) में A19 चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले वर्जन की तुलना में यह 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में अधिक एफिशिएंट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक अलग AV1 डिकोडर दिया गया है। इसमें Siri AI के लिए भी सपोर्ट है।
  • Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है।
  • दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
    देश में स्मार्ट टेलीविजन की कैटेगरी में Hisense का मार्केट शेयर लगभग चार प्रतिशत का है और अगले दो से तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर लगभग 10 प्रतिशत करने की योजना है। इसके साथ ही समान अवधि में वॉशिंग मशीन में इसका टारगेट कम से कम 10 प्रतिशत और एयर कंडीशनर्स में पांच प्रतिशत का मार्कट शेयर हासिल करने का है।
  • Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है।
  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
    कंपनी ने चेन्नई के Express Avenue Mall में नया रिटेल आउटलेट खोला है। देश में टेस्ला का यह छठा शोरूम है। इसके साथ ही कंपनी ने चेन्नई में EVs के लिए रिपेयर सेंटर भी खोला है। भारत में टेस्ला के चीफ ने कहा कि यह केवल एक कार कंपनी नहीं है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) और रोबोटिक्स में भी मौजूदगी है। भारत में अपने बिजनेस के पहले वर्ष में कंपनी को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।
  • Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Ai+ Pulse 2 FE के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Ai+ Pulse 2 FE के रियर में ऊपर बाएं कोने पर वर्टिकल तौर पर लगी कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा दिख रहे हैं। इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था।
  • Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
    इस स्मार्टफोन के लिए डार्क ब्राउन और पर्पल कलर्स के विकल्प होंगे। यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा। Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी के 26 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे।
  • AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
    Alibaba ने अपना नया Wan 3.0 AI वीडियो जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया मॉडल टेक्स्ट और इमेज के अलावा PDF, PowerPoint, डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट, वेबपेज, ऑडियो और मौजूदा वीडियो को भी इनपुट के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। Wan 3.0 एक बार में 30 सेकेंड तक का वीडियो जनरेट कर सकता है और 1080p तक आउटपुट सपोर्ट करता है। मॉडल में वीडियो के साथ ऑडियो जेनरेशन और कैरेक्टर कंसिस्टेंसी पर भी फोकस किया गया है। Alibaba इसे कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग और दूसरे प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए पेश कर रहा है।
  • चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
    चीन के बीजिंग में आयोजित World Humanoid Robot Games 2026 में वेटलिफ्टिंग मुकाबले के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपना संतुलन खोकर जजों की टेबल की तरफ गिर गया। प्रतियोगिता में शुरुआती वजन 15 किलो रखा गया था और रोबोट इसी वजन को उठाने की कोशिश कर रहा था। वजन ऊपर ले जाते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और अधिकारियों को तुरंत प्रयास रोकना पड़ा। वहीं TianGong रोबोट ने 15 किलो से शुरुआत करने के बाद 16 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाकर प्रतियोगिता जीती। इससे पहले इसी प्रतियोगिता में Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की थी।
  • रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
    चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics’ से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबोट का हादसा चर्चा में है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान रोबोट तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ा, लेकिन आखिर में समय पर रुक नहीं पाया और कुशन वाली सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। इस साल प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं Unitree ने अलग से अपने Superman ह्यूमनॉइड रोबोट की करीब 45.6 kmph की रिकॉर्ड स्पीड का दावा किया है।
  • Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
    इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 होगा। इस सीरीज में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड पोट्रेट एनहांसमेंट फीचर मिलेगा।
  • iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
    iQOO Z11 में 6.8 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। यह डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले में Eye Protection Mode मिलेगा। iQOO Z11 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
  • E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड - Eco, Power और Sport दिए गए हैं। E3 Trion में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ है। इसमें डैशकैम फंक्शंस, जियो-फेंसिंग और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के फीचर्स भी मिलते हैं।
  • Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D सर्कुलेटिंग कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »