UPI पेमेंट अब चश्मे से! Lenskart ला रहा है स्मार्ट ग्लासेस, QR को देखो और हो जाएगा पेमेंट!
Lenskart ने अपने अगले B Camera Smartglasses में डायरेक्ट UPI पेमेंट फीचर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह अपडेट Global Fintech Festival (GFF) 2025, मुंबई में पेश किया। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड से पेमेंट कर पाएंगे, फोन या PIN की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसी इवेंट में स्मार्ट वियरेबल्स के लिए UPI सपोर्ट जोड़े जाने की घोषणा की थी। इसका मकसद डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना है।