Chhath Puja 2025: AI से छठ पूजा की फोटो पर लगाओ चार-चांद, इन Prompts को बस कॉपी-पेस्ट करना है
छठ पूजा का पावन माहौल बन चुका है और इस शानदार मौके को आप अब सिर्फ कैमरे से नहीं बल्कि AI की मदद से एकदम फिल्मी अंदाज में कैद कर सकते हैं। आजकल Google Gemini जैसे टूल्स के जरिए लोग एक से बढ़कर एक फोटो जनरेट कर रहे हैं, मानों की वे सीधा बॉलीवुड के फोटोग्राफर से खिंचवाई हो। आपको इसके लिए अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर ही कुछ लाइनें टाइप करनी होगी और आप भी अपने लिए इसी तरह की फिल्मी स्टाइल फोटोग्राफ्स जनरेट कर सकते हैं। चाहे आप घाट पर हों या घर बैठे फोटो क्रिएट करना चाहें, सही प्रॉम्प्ट्स के साथ आपका फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ सकता है। यहां हम बताएंगे कि ऐसा कैसे करना है।