Ai Healthcare

Ai Healthcare - ख़बरें

  • ChatGPT for Healthcare: OpenAI ChatGPT की अब हेल्थकेयर में एंट्री! अस्पतालों, डॉक्टर्स को ऐसे होगा फायदा
    OpenAI के ChatGPT की एंट्री अब हेल्थकेयर में भी हो चुकी है। कंपनी ने दो दिन पहले ChatGPT Health को लॉन्च किया था। अब उसके ठीक बाद इसका नया AI स्यूट चैटजीपीट फॉर हेल्थकेयर (ChatGPT for Healthcare) भी पेश कर दिया गया है। ChatGPT Health जहां कंज्यूमर्स को सपोर्ट करता है, ChatGPT for Healthcare मेडिकल सर्विस मुहैया करवाने वालों को सपोर्ट करेगा जिसमें अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूशन, डॉक्टर्स आदि को फायदा पहुंचेगा।
  • स्मार्ट गैजेट्स के बाद अब स्मार्ट दवा! चिप वाली गोली पेट में जाके भेजेगी सिग्नल, जानें किस काम आएगी
    MIT की नई रिसर्च में एक स्मार्ट पिल पेश की गई है, जो मरीज के पेट में पहुंचते ही रेडियो सिग्नल भेजकर यह कन्फर्म कर देती है कि दवा निगली जा चुकी है। इस पिल में बायोडिग्रेडेबल RF एंटीना का इस्तेमाल किया गया है, जो कुछ दिनों में शरीर के अंदर घुल जाता है। रिसर्चर्स का कहना है कि यह तकनीक उन मरीजों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकती है, जिन्हें ट्रांसप्लांट, टीबी या HIV जैसी बीमारियों में नियमित दवा लेना जरूरी होता है। इससे डॉक्टर मरीज की दवा लेने की आदत पर बेहतर नजर रख सकेंगे।
  • सरकारी अस्पतालों में AI की एंट्री, आम से गंभीर बिमारियों का पता लगाएगा देश का पहला AI क्लिनिक
    भारत के सरकारी हेल्थकेयर सिस्टम में एक अहम कदम उठाते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS में देश का पहला सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक शुरू किया गया है। यह क्लिनिक GIMS Centre for Medical Innovation के तहत स्थापित किया गया है, जहां डॉक्टरों और मरीजों को AI आधारित हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स का बेनिफिट मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को रियल-वर्ल्ड क्लिनिकल एनवायरनमेंट में अपने सॉल्यूशन्स को टेस्ट और वैलिडेट करने का मौका देना है। इससे इलाज को ज्यादा सटीक, तेज और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाने में मदद मिलेगी।
  • 2025 में Free AI कोर्स से बढ़ाएं अपनी स्किल्स: Google, AWS, Microsoft जैसे टॉप ट्रेनिंग प्रोग्राम बिल्कुल फ्री में सीखें
    आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आप AI सीखना चाहते हैं लेकिन पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो कई बड़ी टेक कंपनियां मुफ्त कोर्सेज पेश कर रही हैं। Google, IBM, Microsoft जैसी कंपनियों ने ऐसे ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं जिनसे शुरुआती से लेकर एडवांस लेवल तक की जानकारी हासिल की जा सकती है। इन कोर्सेज में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा साइंस और AI के अन्य एप्लीकेशन्स की ट्रेनिंग शामिल होती है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • AI से हेल्थ सेक्टर में मिलेंगी नौकरी, IIT दिल्ली ने शुरू किया हेल्थकेयर में AI के लिए ऑनलाइन कोर्स
    IIT दिल्ली और टीमलीज ने हेल्थकेयर में AI वाला एक नया ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। कोर्स की फीस 1.20 लाख रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है। IIT दिल्ली का यह हेल्थकेयर कोर्स नवंबर में शुरू होगा। यह कोर्स वीकेंड पर लाइव, इंटरैक्टिव ऑनलाइन सेशन के जरिए पढ़ाया जाएगा। इंडस्ट्री और एजुकेशन सेक्टर में काम करने वाला कोई भी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हेल्थकेयर में एआई से संबंधित एरिया में काम करता है तो वह इस कोर्स के लिए पात्र है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »