Ai Control

Ai Control - ख़बरें

  • बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
    OpenAI ने 13 से 17 साल की उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT का नया वर्जन पेश किया है। इसमें टीनेजर्स के लिए ज्यादा सख्त सेफ्टी गार्डरेल्स लागू किए गए हैं। ChatGPT सेल्फ-हार्म, हिंसा, खतरनाक गतिविधियों और सेक्शुअली एक्सप्लिसिट कंटेंट जैसे मामलों में अतिरिक्त सुरक्षा देगा। इसके अलावा AI को रोमांटिक भाषा या इमोशनल बातचीत से दूर रखने की कोशिश की गई है। टीनेजर्स की पढ़ाई के लिए स्टडी मोड, क्विज और होमवर्क रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। पैरेंट्स को पैरेंटल कंट्रोल्स के जरिए स्टडी आवर्स और क्वाइट आवर्स जैसी सेटिंग्स मैनेज करने का विकल्प मिलेगा।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
    Google अमेरिका में एक अनोखे प्रयोग की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अगले दो वर्षों के दौरान 3.2 करोड़ लैब में तैयार किए गए नर मच्छरों को छोड़ने की अनुमति मांगी है। यह प्रोजेक्ट Debug पहल का हिस्सा है, जिस पर Google 2014 से काम कर रहा है। योजना के तहत मच्छरों को Wolbachia pipientis नाम के बैक्टीरिया से संक्रमित किया जाएगा, जिससे उनके प्रजनन पर असर पड़ सकता है। कंपनी का मानना है कि इससे समय के साथ मच्छरों की आबादी कम करने और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
  • दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
    Haier ने भारत में Spartan AI Tower AC लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 99,000 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें AI Climate Control 2.0, AI Pre-Cooling और Dynamic Environmental Adaptation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह AC जियोफेंसिंग के जरिए यूजर के घर पहुंचने से पहले ही कूलिंग शुरू कर सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटेड सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम और Supersonic Cooling फीचर मिलता है, जो 10 सेकंड में कूलिंग शुरू करने का दावा करता है। यह AC एक प्रीमियम टावर डिजाइन के साथ आता है।
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
    Neuralink के N1 ब्रेन इम्प्लांट का इस्तेमाल करने वाले एक पैरालाइज्ड मरीज ने 100 दिन बाद अपने अनुभव साझा किए हैं। Jon L. Noble नाम के इस मरीज के मुताबिक वह अब अपने दिमाग की मदद से कंप्यूटर कंट्रोल कर पा रहे हैं। सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने कर्सर कंट्रोल, टाइपिंग और यहां तक कि गेमिंग भी शुरू कर दी। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस पर आधारित है, जो भविष्य में दिव्यांग लोगों के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है। हालांकि इसके लंबे समय के असर पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।
  • 71 बिलियन स्पैम कॉल के बाद अब Airtel का मैसेजिंग पर फोकस, Google के साथ मिलाया हाथ
    Bharti Airtel और Google ने भारत में सुरक्षित RCS मैसेजिंग अनुभव देने के लिए सहयोग की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल में Airtel की नेटवर्क इंटेलिजेंस को Google के RCS प्लेटफॉर्म और स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। इससे मैसेज सेंडर की पहचान वैलिडेशन, DND प्राथमिकताओं का पालन, स्पैम बिजनेस मैसेज ब्लॉकिंग और मैलिशियस लिंक फिल्टरिंग जैसे रियल टाइम सुरक्षा उपाय लागू होंगे। Airtel का दावा है कि उसने अब तक 71 बिलियन स्पैम कॉल और 2.9 बिलियन स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। नई सर्विस Google Messages ऐप के जरिए उपलब्ध होगी।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस
    AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में Intelligent Police Unit R001 नाम का ह्यूमनॉइड ट्रैफिक रोबोट तैनात किया है। यह रोबोट ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड मॉनिटरिंग और बिहेवियरल रिमाइंडर्स जैसे कामों में पुलिस की मदद करेगा। R001 को ट्रैफिक आइलैंड पर लगाया गया है, जहां यह स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देकर ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने में सहयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ऑन-ग्राउंड पुलिसकर्मियों का बोझ कम करना और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में टेस्ट करना है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 10-इंच का स्मार्ट हब: लाइट्स-AC से लेकर सिक्योरिटी तक सब एक टच पर
    Xiaomi ने चीन में अपना पहला बड़ा स्मार्ट होम कंट्रोल हब पेश किया है। Smart Central Control Screen Max में 10.1-इंच डिस्प्ले, क्वाड-कोर प्रोसेसर, वॉयस कंट्रोल और AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 1,999 युआन (लगभग 24,700 रुपये) है, लेकिन बाद में असल रिटेल प्राइस 2,499 युआन (करीब 30,900 रुपये) होगा।
  • Amazon Prime Day Sale 2025: 1.5 Ton साइज, 4 Star एनर्जी रेटिंग और AI फीचर्स, वो भी Rs 30 हजार में!
    Amazon Prime Day Sale 2025 Top AC Deal: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और साथ ही Amazon की Prime Day Sale भी लाइव है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए एक स्मार्ट, एनर्जी-सेविंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला AC खरीदना चाह रहे हैं, तो आपके लिए ये एक शानदार मौका है। Amazon की इस सेल में 1.5 टन 4 स्टार स्प्लिट AC इतनी किफायती कीमत पर मिल रहा है, जो शायद आपने सोची भी न हो। Amazon Prime Day 2025 के दौरान Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC (HSU18K-PYAIR4BN-INV) को 29,99 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Xiaomi ने AI पावर वाला Smart Speaker Pro किया लॉन्च, धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्मार्ट स्पीकर मार्केट में पेश किया है जो कि कंपनी का Smart Speaker Pro डिवाइस है। यह एक AI पावर्ड स्पीकर है जिसमें Super Xiao AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 2.5 इंच की फुल रेंज स्पीकर यूनिट के साथ आता है। इसमें डुअल पेसिव रेडिएटर्स लगे हैं। यह 12W की आउटपुट देता है। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है।
  • AI से बहुत से लोगों की जॉब जाने का खतराः Geoffrey Hinton
    रोजगार पर AI के नकारात्मक प्रभावों को घटाने के लिए Hinton ने यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करना महत्वपूर्ण बताया है। Hinton की एक बड़ी चिंता डिफेंस सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ी है
  • भारत में AI के लिए जल्द बन सकता है कानून
    पिछले वर्ष AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही डीपफेक्स जैसी समस्याएं भी सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और YouTube को डीपफेक्स को लेकर चेतावनी भी दी थी
  • Nothing Phone 2 के साथ ब्लैक कलर में लॉन्च हो सकता है Nothing Ear 2, डिजाइन हुआ लीक
    इसके प्रत्येक ईयरबड की बैटरी 33 mAh और चार्जिंग केस की 485 mAh की है। इसमें 10 मिनट की चार्जिंग के साथ आठ घंटे तक सुनने का टाइम मिलता है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »