Vodafone के 69 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ डेटा भी

वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 'सुपरवीक' प्लान लॉन्च कर दिया है। नए सुपरवीक प्लान में कंपनी ने 69 रुपये की कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेटा का ऑफर भी दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 'सुपरवीक' प्लान लॉन्च किया है
  • 69 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन है
  • इस पैक में 500 एमबी डेटा मिलता है
वोडाफोन इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 'सुपरवीक' प्लान लॉन्च कर दिया है। नए सुपरवीक प्लान में Vodafone ने 69 रुपये की कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेटा का ऑफर भी दिया है।

नए वोडाफोन सुपरवीक प्लान के तहत, ग्राहकों को 69 रुपये की कीमत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 500 एमबी डेटा भी इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। जैसा कि नाम से ज़ाहिर है इस प्लान की वैधता एक सप्ताह यानी सात दिन होती है। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के पास हर हफ्ते अनलिमिटेड सुपरवीक प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा। सुपरवीक प्लान सभी रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप के जरिए रीचार्ज कराने के लिए उपलब्ध है।

बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया था। जियो के 52 रुपये वाले पैक की वैधता सात दिन है। इसमें ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 150 एमबी 4जी डेटा मिलेगा और कुल 1.05 जीबी। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग की सुविधा भी मिलती है।

रिलायंस जियो के जियो फोन को चुनौती देने के लिए अब वोडाफोन सिर्फ प्लान की बदौलत ही नहीं बल्कि हैंडसेट के साथ भी मैदान में उतर आई है। हाल ही में वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स के साथ पार्टनरशिप में माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा को उतारा है। वोडाफोन के इस सबसे सस्ता 4जी फोन की प्रभावी कीमत 999 रुपये होगी। कंपनी ने कहा है कि फोन को नवंबर महीने से उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.