Vodafone के 159 रुपये वाले प्लान में 28 जीबी डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Vodafone ने Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए एक नया प्लान पेश किया है। वोडाफोन ने 159 रुपये का प्लान उतारा है। यह प्लान सीधा एयरेटल और रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2018 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ने सभी क्षेत्रों के लिए पेश किया 159 रुपये वाला प्लान
  • वोडाफोन का यह प्लान देगा Reliance Jio और Airtel को टक्कर
  • 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा वोडाफोन का 159 रुपये वाला प्लान
टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए एक नया प्लान पेश किया है। यह जानकारी रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। वोडाफोन ने 159 रुपये का प्लान उतारा है। Vodafone यूजर को 159 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा मिलेगा। वोडाफोन का यह प्लान सीधा एयरेटल और रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। Vodafone के 159 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 28 जीबी 3जी/4जी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलेगा।

वेबसाइट Telecom Talk की रिपोर्ट से पता चला है कि वोडाफोन ने भारत में सभी 4जी क्षेत्रों में 159 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। Vodafone का यह प्लान केवल चुनिंदा यूजर के लिए नहीं बल्कि इस प्लान को कोई भी यूजर ले सकता है। हमने जब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर प्लान को देखना चाहा तो यह अभी किसी भी क्षेत्र के लिए उपलब्ध नहीं है। मुंबई, गुजरात, चेन्नई और आंध्र प्रदेश सर्किल के लिए भी यह प्लान फिलहाल मौजूद नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन यूजर अगर 159 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 28 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत आपको एक दिन में 250 मिनट, एक सप्ताह में 1,000 मिनट मिलेंगे।

28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा मतलब आपको प्रतिदिन आपको एक जीबी डेटा मिलेगा। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन कुछ क्षेत्रों में 100 एसएमएस प्रतिदिन दे रहा है, कुछ क्षेत्रों में पूरे प्लान में केवल 100 एसएमएस और कुछ क्षेत्रों के यूजर को एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। याद करा दें कि Reliance Jio के 149 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा जियो एंटरटेनमेंट ऐप और जियो सर्विस फ्री दी जाती है। अब बात एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान में Airtel यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि यह प्लान केवल चुनिंदा यूजर के लिए ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Reliance Jio, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.