139 रुपये वाले Vodafone Prepaid Plan में अब मिलेगा कम डेटा

Vodafone ने 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें ग्राहकों को 3 जीबी 4जी/ 3जी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, व 300 एसएमएस मिलेंगे।

139 रुपये वाले Vodafone Prepaid Plan में अब मिलेगा कम डेटा

139 रुपये वाले Vodafone Plan में पहले 5 जीबी डेटा मिलता था

ख़ास बातें
  • यह प्लान Airtel के 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के जितना ही फायदेमंद
  • Vodafone के पास 119 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है
  • 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से लैस है Vodafone
विज्ञापन
Vodafone ने इस साल अप्रैल महीने में 139 रुपये वाला प्रीपेड लॉन्च किया था। इस पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को 5 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलता था। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। अब जानकारी मिली है कि इस पैक में कुछ बदलाव किए गए हैं। बदलाव के बाद वोडाफोन का यह पैक Airtel के लेटेस्ट पैक जितना ही फायदेमंद हो गया है। Airtel ने हाल ही में 148 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया था। यह 3 जीबी डेटा के साथ आता है। अब Vodafone भी अपने 139 वाले प्रीपेड प्लान में 3 जीबी डेटा ही देगी।

वोडाफोन ने 139 रुपये वाले Prepaid Plan में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें ग्राहकों को 3 जीबी 4जी/ 3जी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, व 300 एसएमएस मिलेंगे। प्लान पहले की तरह 28 दिनों की वैधता के साथ ही आएगा। पहले प्लान को 5 जीबी डेटा के साथ लॉन्च किया गया था। Telecom Talk की मानें तो बदलाव के बाद यह प्लान चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध है। इन सर्कल में भी चुनिंदा यूज़र्स को नए फायदे मिल रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ सर्कल में यह हर वोडाफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध है। मुंबई सर्कल में प्रीपेड प्लान 3 जीबी डेटा के साथ आता है।
 
vodafone139

वोडाफोन ने अपने इस प्लान में डेटा को कम करने का फैसला किया है। इसके बाद यह प्लान Airtel के 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के जितना ही फायदेमंद हो गया है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 148 रुपये वाले Airtel प्रीपेड प्लान में 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेजे जा सकेंगे।

इसी प्राइस रेंज में वोडाफोन के पास 119 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है। वैधता 28 दिनों की है और इसमें 1 जीबी डेटा दिया जाता है। 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। कंपनी के पास 169 रुपये का लुभावना रीचार्ज पैक भी है। इस पैक में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  4. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  5. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका
  7. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  10. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »