Vodafone के दो ये प्लान हुए अब और भी फायदेमंद, मिल रहा है दोगुना डेटा

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन प्रीपेड प्लान के साथ अब डबल डेटा बेनिफिट का लाभ यूज़र्स को दिया जा रहा है। Vodafone यूज़र्स को 84 जीबी तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Prepaid Plans हुए अब पहले से ज्यादा फायदेमंद
  • वोडाफोन 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा 2 जीबी डेटा
  • Vodafone 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ कितने डेटा मिल रहा है जानें

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन प्रीपेड प्लान हुए अब और भी फायदेमंद

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन के दो सबसे ज्यादा पॉपुलर प्रीपेड पैक को संशोधित किया गया है। 199 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान और 399 रुपये वाला प्लान अब और भी फायदेमंद हो गए हैं, जी हां अब वोडाफोन के ये दोनों ही प्रीपेड प्लान अब डबल डेटा बेनिफिट के साथ आएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Vodafone 199 रुपये वाला प्लान अब प्रतिदिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा और Vodafone 399 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिदिन 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ये लाभ केवल चुनिंदा सर्किल के लिए है और यह लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही लाइव है।
 

Vodafone 199, 399 Prepaid Plans

वोडाफोन इंडिया ने ट्विटर पर अनलिमिटेड सुपरप्लान की घोषणा की है, यह प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और डबल डेटा बेनिफिट के साथ आ रहे हैं। इसका मतलब 199 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1.5 जीबी डेटा प्रदान करता है, लेकिन अब इस प्लान के साथ अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। कुल मिलाकर इस प्लान के साथ 84 जीबी डेटा मिलेगा, यानी प्रतिदिन 3 जीबी डेटा।
Advertisement
 

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन प्रीपेड प्लान में हुआ बदलाव, जानें
Photo Credit: Twitter/ Vodafone India

399 रुपये वाले Vodafone Plan की बात करें तो यह प्लान 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। लेकिन अब इस प्लान के साथ अतिरिक्त प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है, कुल मिलाकर इस प्लान के साथ अब Vodafone यूज़र को 168 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही Vodafone Prepaid Plans वोडाफोन प्ले के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। टेलीकॉमटॉक ने सबसे पहले इस रिपोर्ट किया है, जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि डबल डेटा बेनिफिट का लाभ अभी केवल चुनिंद सर्किल के लिए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बेनिफिट का लाभ मुंबई सर्किल के लिए है, लेकिन हमें वेबसाइट पर ऐसा कुछ नहीं दिखा।
Advertisement

ऐसा हो सकता है कि इन चुनिंदा सर्किल में केवल चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही यह लाभ दिया जा रहा हो। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि Vodafone डबल डेटा बेनिफिट का लाभ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, चेन्नई, कर्नाटक और केरल राज्यों में मिल रहा है। डबल डेटा बेनिफिट का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं, इस बात को जानने के लिए वोडाफोन वेबसाइट या फिर मायवोडाफोन ऐप में जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.