Vodafone ने लॉन्च किया 45 रुपये का फुल टॉकटाइम प्लान, वैधता 28 दिन

45 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 45 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। यूज़र्स इस प्लान में लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कर पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 12:57 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के 45 रुपये वाले प्लान को ऑल राउंडर पैक के तौर पर लिस्ट किया गया
  • मार्केट में Vodafone के कई कॉम्बो प्रीपेड प्लान पहले से मौज़ूद
  • प्लान सिर्फ वोडाफोन ग्राहकों के लिए, वोडाफोन आइडिया यूजर्स के लिए नहीं

Vodafone के 45 रुपये वाले पैक में मिलेगा 45 रुपये टॉक टाइम

Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया 45 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में उतारा है। यह प्लान फुल टॉक टाइम की सुविधा के साथ आता है। "ऑल राउंडर" के नाम से पेश किया गया नया Vodafone Prepaid Plan सिर्फ चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान में कोई अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा नहीं है। लेकिन 45 रुपये वाले प्लान में वॉयस कॉल का शुल्क 1 पैसे प्रति सेकेंड होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 45 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को असम, बिहार-झारखंड, कर्नाटक और मुंबई सर्कल में उपलब्ध कराया गया है।

45 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 45 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। यूज़र्स इस प्लान में लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कर पाएंगे। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ये जानकारियां वोडाफोन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्लान के साथ मिलने वाला टॉक टाइम पूरी वैलिडिटी के दौरान वैध है। इस तरह से यह वोडाफोन का फुल टॉक टाइम प्लान है।
Advertisement

कर्नाटक, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ और मुंबई जैसे चुनिंदा सर्कल में 45 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 एमबी डेटा दिया जा रहा है। लेकिन असम, दिल्ली, बिहार-झारखंड या महाराष्ट्र-गोवा सर्कल में यह सुविधा नहीं है।
 

वोडाफोन के 45 रुपये वाले प्लान को ऑल राउंडर पैक के तौर पर लिस्ट किया गया है। मार्केट में Vodafone के कई कॉम्बो प्रीपेड प्लान पहले से मौज़ूद हैं। ये 35 रुपये, 65 रुपये और 69 रुपये के हैं।
Advertisement

वोडाफोन प्रीपेड प्लान की तरह वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों के लिए भी कई कॉम्बो प्लान उपलब्ध हैं। लेकिन 45 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अभी सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क के लिए पेश किया गया है। इस प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone India, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.