Vodafone की नई स्टूडेंट स्कीम, हर रोज अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डेटा का ऑफर

रिलायंस जियो का मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस योजना के तहत 84 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 1 जीबी 4जी/3जी डाटा मिलेगा। वहीं रिलायंस जियो 399 रुपये में मुफ्त रोमिंग और अनलिमिटेड एसएमएस के साथ समान लाभ दे रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 11:52 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने विद्यार्थियों के लिए ‘वोडाफोन कैंपस सर्ववाइवल किट’ की घोषणा की
  • इसके तहत 84 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड कॉल हर रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा
  • पैक की कीमत 352 रुपये है
रिलायंस जियो का मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस योजना के तहत 84 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड कॉल और रोजाना  1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। वहीं रिलायंस जियो 399 रुपये में मुफ्त रोमिंग और अनलिमिटेड एसएमएस के साथ समान लाभ दे रही है।

वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में विद्यार्थियों के लिए ‘वोडाफोन कैंपस सर्ववाइवल किट’ की घोषणा की है। यह योजना सिर्फ नये कनेक्शनों के लिए है। इसका मूल्य 445 रुपये है। इसके तहत 84 दिनों के लिए विद्यार्थियों को असीमित वॉयस कॉल, प्रति दिन एक जीबी 3 जी/4 जी डेटा, रियायती कूपन, मैसेंजर बैग फ्री मिलेगा।

उसके बाद 352 रुपये का शुल्क लगेगा और उपरोक्त लाभ मिलते रहेंगे। वोडाफोन इंडिया दिल्ली सर्किल के कारोबारी प्रमुख आलोक वर्मा ने कहा, ‘‘सर्ववाइवल किट 445 रुपये में है। उसमें ओला, जोमाटो और अन्य रियायती बुकलेट है। वह 84 दिनों के लिए वैध है। 84 दिन बाद 352 रुपये में रिचार्ज होगा और समान सुविधाएं होंगी।’’

बता दें कि पिछ्ले हफ्ते ही वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इसमें ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा।
Advertisement

यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है जिनके पास नया 4जी वोडाफोन प्रीपेड सिम है। एफआरसी 244 प्लान में ग्राहकों को 70 जीबी 4जी डेटा मिलेगा, हर दिन 1 जीबी की सीमा के साथ। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की भी सुविधा होगी, लेकिन सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क पर। इस पैक की कीमत टेलीकॉम सर्किल पर भी निर्भर करेगी। बता दें कि 70 दिन की वैधता सिर्फ पहले रीचार्ज के लिए है। दूसरे रीचार्ज से ग्राहकों को सिर्फ 35 दिनों की वैधता मिलेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, vodafone student scheme offer, vodafone plan

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.