वोडाफोन का 'कॉल ड्रॉप' मुआवजा, 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 08:04 IST
ख़ास बातें
  • मुफ्त टॉकटाइम के लिए बेटर टाइप करके 199 पर एसएमएस करना होगा
  • 'डिलाइट्स बोनांजा' के तहत 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम देने का ऐलान
  • बोनांजा के दौरान एक बार ही इस नि:शुल्क टॉकटाइम का लाभ उठाया जा सकता है
भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने वोडाफोन सुपरनेट पर जारी वोडाफोन 'डिलाइट्स बोनांजा' के तहत उन सभी उपभोक्ताओं को 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम देने का ऐलान किया है जिनके कॉल किसी वजट से बाधित हो जाते हैं। इस अतिरिक्त टॉकटाइम का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बेटर टाइप करके इसे 199 पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद उनके नंबर पर 30 मिनट के अंदर 10 मिनट का टॉकटाइम आ जाएगा।

इसी सप्ताह उपभोक्ताओं को 67 फीसदी तक अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराने के ऐलान के बाद वॉयस पर इस विशेष ऑफर की घोषणा की गई थी।
Advertisement

वोडाफोन डिलाइट्स बोनांजा के बारे में वोडाफोन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता) संदीप कटारिया ने कहा, "हमें गर्व है कि हमारा वोडाफोन सुपरनेट अब तक का सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क है। नेटवर्क पर होने वाली हर बातचीत महत्वपूर्ण है और इसका बिना किसी बाधा के पूरा होना बेहद जरूरी है। हालांकि फिर भी कभी कभी बातचीत बीच में ही अधूरी रह जाती है। इसी के मद्देनजर हम उपभोक्ताओं के लिए 10 मिनट टॉकटाइम का ऑफर लेकर आए हैं।"

प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ये निशुल्क मिनट अगले दिन मध्यरात्रि तक वैध होंगे और पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग अवधि के अंत तक वैध रहेंगे। एक महीने तक चलने वाले बोनांजा के दौरान एक बार इस नि:शुल्क टॉकटाइम का लाभ उठाया जा सकता है और यह केवल तभी लागू होगा जब आप अपने वोडाफोन कनेक्शन से इसी सर्कल के दूसरे वोडाफोन नंबर पर फोन कर रहे हों।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call Drops, India, Telecom, Vodafone, Vodafone India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.