Vodafone लाई दो नए प्रीपेड पैक, 84 दिन तक मिलेगा इतना डेटा

Vodafone भी Jio और Airtel की 'जंग' के बीच नए प्रीपेड पैक लेकर आई है। Vodafone ने 511 रुपये और 569 रुपये कीमत वाले दो नए रीचार्ज पैक उतारे हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 मई 2018 12:13 IST
Vodafone भी Jio और Airtel की 'जंग' के बीच नए प्रीपेड पैक लेकर आई है। Vodafone ने 511 रुपये और 569 रुपये कीमत वाले दो नए रीचार्ज पैक उतारे हैं। विभिन्न सर्कल में उतारे गए ये प्लान रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान को टक्कर देंगे। इन प्लान की ख़ासियत इनके साथ आने वाली वैधता है। दोनों ही पैक में 84 दिन की वैधता दी गई है लेकिन इन्हें चुनिंदा सर्कल के ग्राहक ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

511 रुपये वाले प्रीपेड पैक की बात करें तो Vodafone  इसमें लोकल, एसटीडी कॉल की सेवाएं, 100 एसएमएस हर दिन और 2 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन देगी। यानी, कुल 84 दिन की वैधता के साथ 511 रुपये में 168 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 569 रुपये वाला प्लान यूज़र को समान सेवाओं के साथ अतिरिक्त डेटा देगा। इस प्लान में यूज़र 3 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ हर दिन उठा पाएंगे। यानी, इस कीमत में ग्राहक को कुल 252 जीबी डेटा मिलेगा। वैधता 84 दिन होगी। ध्यान रहे, 511 रुपये और 569 रुपये वाले प्लान महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और केरल में लागू होंगे।

प्रतियोगी कंपनियों के ऑफर की बात करें तो वोडाफोन का 511 रुपये वाला प्लान, Jio के 448 रुपये वाले प्लान का मुकाबला करेगा। इस प्लान में 84 दिन की वैधता रहती है। वहीं, Airtel ने इस रेस में 499 रुपये वाला प्लान रखा है, जो यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन देता है। साथ ही समान वॉयस कॉलिंग व एसएमएस के फायदे 82 दिन की वैधता के साथ दिए जाते हैं।

अब आते हैं वोडाफोन के 569 रुपये वाले प्लान पर। यह प्लान अपने आप में अलग ही प्लान है। कोई भी टेलीकॉम कंपनी 84 दिन की वैधता के साथ इस कीमत में 3 जीबी डेटा नहीं दे रही है। Jio भी 3 जीबी प्रतिदिन डेटा वाला प्लान 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है। इससे इतर एयरटेल के पास ऐसा कोई भी ऑफर नहीं है, जो वोडाफोन के इस प्लान की बराबरी कर सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.