Vodafone लाई दो नए प्रीपेड पैक, 84 दिन तक मिलेगा इतना डेटा

Vodafone भी Jio और Airtel की 'जंग' के बीच नए प्रीपेड पैक लेकर आई है। Vodafone ने 511 रुपये और 569 रुपये कीमत वाले दो नए रीचार्ज पैक उतारे हैं।

Vodafone लाई दो नए प्रीपेड पैक, 84 दिन तक मिलेगा इतना डेटा
विज्ञापन
Vodafone भी Jio और Airtel की 'जंग' के बीच नए प्रीपेड पैक लेकर आई है। Vodafone ने 511 रुपये और 569 रुपये कीमत वाले दो नए रीचार्ज पैक उतारे हैं। विभिन्न सर्कल में उतारे गए ये प्लान रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान को टक्कर देंगे। इन प्लान की ख़ासियत इनके साथ आने वाली वैधता है। दोनों ही पैक में 84 दिन की वैधता दी गई है लेकिन इन्हें चुनिंदा सर्कल के ग्राहक ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

511 रुपये वाले प्रीपेड पैक की बात करें तो Vodafone  इसमें लोकल, एसटीडी कॉल की सेवाएं, 100 एसएमएस हर दिन और 2 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन देगी। यानी, कुल 84 दिन की वैधता के साथ 511 रुपये में 168 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 569 रुपये वाला प्लान यूज़र को समान सेवाओं के साथ अतिरिक्त डेटा देगा। इस प्लान में यूज़र 3 जीबी 3जी/4जी डेटा का लाभ हर दिन उठा पाएंगे। यानी, इस कीमत में ग्राहक को कुल 252 जीबी डेटा मिलेगा। वैधता 84 दिन होगी। ध्यान रहे, 511 रुपये और 569 रुपये वाले प्लान महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और केरल में लागू होंगे।

प्रतियोगी कंपनियों के ऑफर की बात करें तो वोडाफोन का 511 रुपये वाला प्लान, Jio के 448 रुपये वाले प्लान का मुकाबला करेगा। इस प्लान में 84 दिन की वैधता रहती है। वहीं, Airtel ने इस रेस में 499 रुपये वाला प्लान रखा है, जो यूज़र को 2 जीबी 3जी/4जी डेटा हर दिन देता है। साथ ही समान वॉयस कॉलिंग व एसएमएस के फायदे 82 दिन की वैधता के साथ दिए जाते हैं।

अब आते हैं वोडाफोन के 569 रुपये वाले प्लान पर। यह प्लान अपने आप में अलग ही प्लान है। कोई भी टेलीकॉम कंपनी 84 दिन की वैधता के साथ इस कीमत में 3 जीबी डेटा नहीं दे रही है। Jio भी 3 जीबी प्रतिदिन डेटा वाला प्लान 28 दिन की वैधता के साथ दे रही है। इससे इतर एयरटेल के पास ऐसा कोई भी ऑफर नहीं है, जो वोडाफोन के इस प्लान की बराबरी कर सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »