Vodafone का 5G मुंबई में शुरू!, यूजर्स की बल्ले-बल्ले

जियो और एयरटेल 5जी की शुरुआत कर चुकी हैं और अब वोडाफोन आइडिया भी इस  लिस्ट में शामिल होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 18:49 IST
ख़ास बातें
  • 5जी नेटवर्क आज के समय में देश में आम होता जा रहा है।
  • अभी तक जियो और एयरटेल 5जी की शुरुआत कर चुकी हैं।
  • अब वोडाफोन आइडिया भी 5जी लिस्ट में शामिल होने वाली है।

Vodafone Idea ने 5जी ट्रायल शुरू किया है।

Photo Credit: Poco/Miguel Á. Padriñán

5जी नेटवर्क आज के समय में देश में आम होता जा रहा है, अभी तक जियो और एयरटेल 5जी की शुरुआत कर चुकी हैं और अब वोडाफोन आइडिया भी इस  लिस्ट में शामिल होने वाली है। Vodafone Idea ने मुंबई में अपनी 5G नेटवर्क सर्विस के लिए ट्रायल रन शुरू कर दिया है, जो इसके कमर्शियल लॉन्च की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी होली (14 मार्च को) के आसपास पूरे तरीके से 5जी रोलआउट करने का प्लान बना रही है। 

ट्रायल फेज चुनिंदा यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ करने की सुविधा देता है। जिन ग्राहकों को वीआई केयर से एसएमएस मिलता है या उनके डिवाइस पर 5G सिग्नल नजर आता है तो वे पात्र हो सकते हैं। ट्रायल के एक्सेस के लिए ग्राहकों को 5G सपोर्ट वाला मोबाइल और 5G-रेडी सिम की जरूरत होगी। ट्रायल फेज में चयनित यूजर्स के लिए 5G डाटा फ्री है, अगर वे इसके कवरेज एरिया से बाहर जाते हैं, तो ऑटोमैटिकली 4G से कनेक्ट हो जाएंगे और अपने मौजूदा 4G प्लान से डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स को उनके डेटा खपत पर अलर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

Vodafone Idea इस कदम के साथ पूरे भारत में 5G सर्विस शुरू करने की दौड़ में Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ शामिल हो गया है। टेलीकॉम कंपनी अप्रैल 2025 में दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में कमर्शियल 5G सर्विस शुरू करेगी। बीते साल वोडाफोन आइडिया ने 4G कवरेज का विस्तार करने और 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 3.6 बिलियन डॉलर (30,000 करोड़ रुपये) की डील साइन की थी। नेटवर्क इक्विपमेंट सप्लाई के साथ कंपनी अपनी अगली जनरेशन की सर्विस रोलआउट में तेजी लाने के लिए तेजी से 5G बेस स्टेशन इंस्टॉल कर रही है।

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसने साल के दौरान अपनी 4G कवरेज और कैपेसिटी का तेजी से विस्तार किया। बीते 9 माह में कंपनी ने 4G कवरेज में लगभग 41 मिलियन की ग्रोथ की, जो मार्च 2024 में 1.03 बिलियन के मुकाबले में दिसंबर के आखिर तक 1.07 बिलियन तक पहुंच गया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.