• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 99 रुपये में 28 दिनों तक डाटा, कॉलिंग वाला Vodafone Idea का प्लान, Jio और Airtel को करेगा फेल

मात्र 99 रुपये में 28 दिनों तक डाटा, कॉलिंग वाला Vodafone Idea का प्लान, Jio और Airtel को करेगा फेल

Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता मौजूदा प्लान की वैधता के साथ चलती है।

मात्र 99 रुपये में 28 दिनों तक डाटा, कॉलिंग वाला Vodafone Idea का प्लान, Jio और Airtel को करेगा फेल

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने 99 रुपये में अपना नया एंट्री लेवल प्लान पेश कर दिया है।
  • Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
Vodafone Idea ने अपना नया एंट्री लेवल प्लान पेश कर दिया है। टेलीकॉम कंपनी का यह प्लान उनके बहुत काम आने वाला है जो कि किफायती प्रीपेड प्लान की तलाश करते हैं। वोडाफोन आइडिया ने 99 रुपये में जो प्लान पेश किया है वह 200MB डाटा और टॉकटाइम प्रदान करता है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान की वैधता इतनी है कि इसेस देश की अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि Jio और Airtel को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
 

Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान की खासियतें


Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। डाटा बेनिफिट्स को देखते हुए इस प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज देना होता है। जैसे कि इसमें फ्री एसएमएस नहीं तो उसके लिए यूजर्स को स्टैंडर्ड चार्ज देना होगा।

यह नया रिचार्ज प्लान वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते मासिक प्लान में से एक बन गया है, हालांक इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस के लाभ नहीं मिलते हैं।इसके साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को वोडाफोन आइडिया के बिंज ऑल नाइट बेनिफिट का भी लाभ नहीं मिलेगा, जिसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा बिना अतिरिक्त चार्ज के मिलता था।

Airtel का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता मौजूदा प्लान की वैधता के साथ चलती है। अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में 30 दिनों के लिए Wynk Music Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 119 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 119 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है यानी कि कुल 21GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 14 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 300 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio Apps का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  2. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  3. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  7. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  8. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  10. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »