75GB डाटा फ्री पाने का सुनहरा मौका, 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग वाले Vodafone Idea के ऑफर के आगे फेल हैं Jio और Airtel

Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है। इसमें 75GB अतिरिक्त फ्री डाटा भी मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 3099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा है।
  • Vodafone Idea के 1449 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा है।

Photo Credit: Unsplash

अगर हम आपसे कहें कि टेलीकॉम कंपनी मुफ्त में 75GB हाई स्पीड डाटा प्रदान कर रही हैं तो आपको कैसा लगेगा? मगर यह बिलकुल सच है, क्योंकि Vodafone Idea अपने दो प्रीपेड प्लान के साथ 75जीबी डाटा फ्री दे रही है। बिना किसी लागत के आप 75जीबी डाटा फ्री में इस्तेमाल कर रहे हैं। जहां पर देश की अन्य टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल के पास ऐसा कोई भी ऑफर नहीं है। आइए वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।

Vodafone Idea का 3099 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 3099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा साथ में 75GB अतिरिक्त फ्री डाटा भी मिलता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है। वहीं सोम से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार इस्तेमाल हो सकता है। वहीं हर महीने बिना किसी अतिरिक्त लागत के 2GB तक डाटा बैकअप रहता है। इस प्लान में Vi Movies & TV VIP एक्सेस भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से चलता है। वहीं 100 SMS लिमिट पूरी होने के बाद 1 रुपये लोकल और 1.5 STD प्रति एसएमएस चार्ज होता है।

Vodafone Idea का 2899 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 2899 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है। इसमें 75GB अतिरिक्त फ्री डाटा भी मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। अनलिमिटेड नाइट डाटा के तहत रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा सर्फिंग कर सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Vi Movies & TV VIP एक्सेस भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से चलता है। वहीं 100 SMS लिमिट पूरी होने के बाद 1 रुपये लोकल और 1.5 STD प्रति एसएमएस चार्ज होता है।

Vodafone Idea का 1449 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 1449 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा प्रदान किया जाता है। साथ में 50GB अतिरिक्त फ्री डाटा की सुविधा भी है। वॉयस कॉलिंग में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। एसएमएस के लिए इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मुफ्त भी हैं।  वैधता के लिए इस प्लान में 180 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में 12-6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है। अन्य फायदे की बात करें तो इस प्लान में Vi Movies & TV Classic एक्सेस भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.