वोडाफोन और आइडिया का होगा विलय, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 20 मार्च 2017 12:44 IST
ख़ास बातें
  • जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी
  • विलय के बाद बनने वाली कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला होंगे
  • वोडाफोन नई कंपनी में सीएफओ नियुक्त करेगी
आइडिया सेल्युलर ने सोमवार को वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी। दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी। विलय के बाद बनने वाली कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला होंगे जबकि वोडाफोन इसमें सीएफओ नियुक्त करेगी।

आइडिया सेल्युलर निदेशक मंडल की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। आइडिया ने नियामकीय जानकारी में कहा है, "कंपनी ने वोडफोन इंडिया लिमिटेड (वीआईएल) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज लिमिटेड (वीएमएसएल) के साथ एकीकरण को मंजूरी दे दी है।"

प्रस्तावित विलय संबंधित प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगा। इसके लिये सेबी, दूरसंचार विभाग और रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होगी।

नियामक को भेजी गई जानकारी के मुताबिक, "कंपनियों के एकीकरण के बाद वाआईएल के इंडस टावर्स लिमिटेड में किये गये निवेश को छोड़कर वीआईएल और वीएमएसएल का पूरा कारोबार, इसकी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संपत्ति और सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म सभी नई कंपनी के तहत आ जाएगी।" वोडाफोन इंडिया का कुल कारोबार 5,025 करोड़ रपये और वीएमएसएल का 40,378 करोड़ रुपये है। आइडिया सेल्यूलर का कारोबार 36,000 करोड़ रुपये है। जबकि वीआईएल की नेटवर्थ 12,855 करोड़ रुपये, वीएमएसएल की 3,737 करोड़ रुपये और आइडिया सेल्युलर की 24,296 करोड़ रुपये है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Idea, Idea Cellular, Vodafone Idea Merger, Telecom, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.