Vodafone Idea और Airtel ने प्रीपेड नंबरों की वैधता 3 मई तक बढ़ाई

यह लाभ केवल इनकमिंग कॉलिंग के लिए है। कंपनी ने साफ कहा है कि ग्राहकों को किसी प्रकार का कोई अन्य डेटा या टॉक टाइम लाभ नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों की वैधता को 3 मई तक बढ़ा दिया है
  • Vodafone Idea ने केवल फीचर फोन ग्राहकों की वैधता को बढ़ाया
  • ग्राहकों को 3 मई तक वैधता खत्म होने के बाद भी आती रहेंगी इनकमिंग कॉल

Airtel, Vodafone Idea और Jio के नए प्रोग्राम के तहत यूज़र्स पैसे भी कमा सकते हैं

Airtel और Vodafone Idea ने कम आय वाले ग्राहकों के प्रीपेड नंबर की वैधता 3 मई तक बढ़ा दी है। यह कदम COVID-19 बिमारी के खतरे को कम करने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन से जूझ रहे ग्राहकों की मदद के लिए लिया गया है। दो दूरसंचार ऑपरेटरों ने लॉकडाउन के पहले चरण में अपने ग्राहकों के लिए वैधता के विस्तार की घोषणा की थी और अब जब यह लॉकडाउन आगे 3 मई तक बढ़ गया है, ऑपरेटरों ने भी अपने पिछले ऑफर को आगे 3 मई तक बढ़ा दिया है। एयरटेल का कहना है कि 3 मई से पहले यदि ग्राहकों की वैधता खत्म भी हो जाती है, उसके बाद भी उनकी इनकमिंग कॉल आना बंद नहीं होगी और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने फीचर फोन यूज़र्स के लिए इसी प्रकार का लाभ घोषित किया है।

Airtel का कहना है कि 30 लाख से अधिक यूज़र्स, जो कम आय वाले वर्ग में आते हैं, लॉकडाउन के कारण अपने खातों को रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ऑपरेटर ने इसके चलते अपने सभी ग्राहकों की इनकमिंग कॉल को बंद न करने का फैसला लिया है। इसी तरह Vodafone Idea का कहना है कि उसके 90 मिलियन ग्राहक कम आय वर्ग के अंतर्गत आते हैं। कंपनी ने केवल फीचर फोन यूज़र्स के लिए वैधता विस्तार की घोषणा की है।
Advertisement

यह लाभ केवल इनकमिंग कॉलिंग के लिए है। कंपनी ने साफ कहा है कि ग्राहकों को किसी प्रकार का कोई अन्य डेटा या टॉक टाइम लाभ नहीं दिया जाएगा। इन अन्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ग्राहकों को रिचार्ज कराना होगा। लॉकडाउन के कारण, कई ग्राहक जो ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रीचार्ज कराने की जानकारी नहीं रखते हैं, वे अपने पैक को रीचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं। इन ग्राहकों की मदद करने के लिए और लोगों को संकट के दौरान एक छोटी कमाई करने में मदद करने के लिए दोनों टेलीकॉम ऑपरेटरों ने एक नए सिस्टम की भी घोषणा की है, जिसमें ग्राहक दूसरों के रीचार्ज करके पैसे कमा सकते हैं।

वोडाफोन ने एक नया #RechargeforGood प्रोग्राम पेश किया है, जो सब्सक्राइबर को किसी और के लिए किए गए रिचार्ज पर 6 प्रतिशत तक कैशबैक कमाने में मदद करेगा। पैसे कमाने वाले व्यक्ति को दूसरों का रीचार्ज केवल MyVodafone या MyIdea ऐप के जरिए ही करना होगा। इसी तरह Airtel ने 'Earn From Home' ऑफर पेश किया है, जिसमें एक एयरटेल ग्राहक को सुपरहीरो बनने के लिए रजिस्टर करना होगा और उसके बाद वह व्यक्ति अन्य लोगों के प्रीपेड नंबर को रीचार्ज करके कैशबैक कमा सकता है। एयरटेल प्रोग्राम के तहत रीचार्ज करते समय रीचार्ज राशि का 4 प्रतिशत अपने आप कम हो जाएगा और सुपरहीरो को केवल बची हुई राशी का भुगतान करना होगा। इस तरह वह 4 प्रतिशत कमा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.