Vodafone के इस प्लान में मिलेगा कुल 270 जीबी डेटा

997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया, यह चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें यूपी वेस्ट शामिल है।

Vodafone के इस प्लान में मिलेगा कुल 270 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan की वैधता 180 दिनों की है
  • अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉल की सुविधा के साथ आता है यह प्लान
  • वोडाफोन जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराएगी
विज्ञापन
Vodafone ने लंबी वैधता वाला एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है जो अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है। वोडाफोन ने 997 रुपये का नया प्लान मार्केट में उतारा है जो 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे अभी यूपी वेस्ट सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। लंबी वैधता वाले प्लान की बात करें तो वोडाफोन पहले ही 1,499 रुपये और 2,399 रुपये प्लान मार्केट में उतार चुकी है जो 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। 6 महीने की वैधता वाले नए प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया, यह चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें यूपी वेस्ट शामिल है। इस प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉल और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। प्लान की वैधता 180 दिनों की है यानी 6 महीने। इस प्लान के साथ यूज़र्स को 499 रुपये का एक साल का Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये का एक साल का Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान कंपनी की साइट पर यूपी वेस्ट सर्कल में लाइव है। प्लान के बारे सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई और इसका दावा है कि वोडाफोन जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराएंगी।

अगर आप यही फायदे कम वैधता वाले प्लान में पाना चाहते हैं तो आपके पास वोडाफोन का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इसमें भी 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे मिलते हैं। लेकिन इसकी वैधता 84 दिनों की है। अगर आप 28 दिन या 56 दिनों की वैधता चाहते हैं तो कंपनी के पास क्रमशः 249 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान हैं।

कुछ दिन पहले Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 99 रुपये और 555 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए थे। दोनों ही प्रीपेड प्लान अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध हैं। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेटा के साथ आते हैं। इसके अलावा Zee5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »