• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi यूज़र्स अब रेंट पर देख सकेंगे फिल्में व शोज़, Hungama की साझेदारी के साथ पेश की नई सर्विस

Vi यूज़र्स अब रेंट पर देख सकेंगे फिल्में व शोज़, Hungama की साझेदारी के साथ पेश की नई सर्विस

Vi के इस नए ऐलान के बाद यूज़र्स को 380 से भी ज्यादा फिल्मों का एक्सेस प्राप्त होगा। इनमें 2020 की सबसे लोकप्रिय साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक, Tenet शामिल है, जो पिछले साल अगस्त में ग्लोबली रिलीज़ हुई थी जबकि दिसंबर महीने में इसे भारत में लॉन्च किया गया था।

Vi यूज़र्स अब रेंट पर देख सकेंगे फिल्में व शोज़, Hungama की साझेदारी के साथ पेश की नई सर्विस
ख़ास बातें
  • Vi ने अपनी नई सर्विस के लिए Hungama के साथ की है साझेदारी
  • सर्विस के तहत Tenet और Joker जैसी फिल्में रेंट पर देखने को मिलेगी
  • तीन भारतीय भाषाओं में देख सकेंगे फिल्में
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने सोमवार को Hungama Digital Media Entertainment के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके साथ कंपनी ने अपने Vi Movies and TV ऐप पर प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (PVoD) सर्विस लॉन्च की है। इस नए टाइ-अप के बाद वीआई सब्सक्राइबर्स 48 घंटे तक के लिए किसी भी फिल्म व शो को रेंट पर ले कर देख सकते हैं। आपको बता दें, Vi Movies and TV ऐप में फिल्मों को बड़ी स्क्रीन पर कास्ट करने का विकल्प भी शामिल है। जिसका मतलब यह है कि वीआई सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्टफोन पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत फिल्में देखने के अलावा, अपने पसंदीदा फिल्मों को टीवी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं।

Vi के इस नए ऐलान के बाद यूज़र्स को 380 से भी ज्यादा फिल्मों का एक्सेस प्राप्त होगा। इनमें 2020 की सबसे लोकप्रिय साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक, Tenet शामिल है, जो पिछले साल अगस्त में ग्लोबली रिलीज़ हुई थी जबकि दिसंबर महीने में इसे भारत में लॉन्च किया गया था।  

अंग्रेजी फिल्मों के अलावा, Vi और Hungama द्वारा ऑफर की गई PVoD सर्विस में तीन भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं... जो हैं हिंदी, तमिल और तेलुगू। Tenet के साथ अन्य 2020 की लोकप्रिय फिल्मों को आप इस सर्विस के तहत 48 घंटे तक देख सकते हैं, जिसके लिए आपको 120 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, बाकि फिल्में 60 रुपये में भी उपलब्ध है।

Tenet व अन्य फिल्मों के अलावा वीआई और हंगामा की साझेदारी के माध्यम से उपलब्ध होने वाली कुछ फिल्मों में एक्वामन, बर्ड्स ऑफ प्रे, जोकर और स्कूब शामिल होंगी।

PVoD मॉडल Vi Movies and TV ऐप पर मौजूदा एंटरटेनमेंट ऑफरिंग के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि, लेटेस्ट मॉडल के विपरीत एंटरटेनमेंट रिचार्ज पैक व पोस्टपेड प्लान मुफ्त में उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone Idea, Hungama Digital, Hungama
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »