Vi (Vodafone Idea) ने पेश किए 8 नए प्रीपेड एड-ऑन रीचार्ज पैक, मिलेगी 89 दिन तक की वैलिडिटी

यह पैक्स 89 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जो कि सभी 23 सर्कल्स में उपलब्ध होंगे जहा वीआई फिलहाल ऑपरेट करती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने पेश किए Games, Sports, Contest और Star Talk पैक
  • पैक की वैधता 29 से 89 दिनों के बीच की है
  • वीआई के इन पैक में डेटा व एसएमएस बैनेफिट्स शामिल नहीं है

Vi की वेबसाइट पर लिस्ट हैं ये पैक्स

Vi (जिसे पहले Vodafone Idea के नाम से जाना जाता था) ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में 8 नए वैल्यू-एडेड सर्विस विकल्प को जोड़ दिया है। इन पैक्स के नाम Games, Sports, Contest, Star Talk, Games Long Validity, Sports Long Validity, Contest Long Validity और Star Talk Long Validity है, इन वीआई पैक में एड-फ्री गेम्स, क्रिकेट अलर्ट, कॉन्टेस्ट और बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लाइव चैट जैसे बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। यह पैक्स 89 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जो कि सभी 23 सर्कल्स में उपलब्ध होंगे जहा वीआई फिलहाल ऑपरेट करती है।

Vi के इन पैक की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम ब्लॉग OnlyTech द्वारा सार्वजनिक की गई। Vi साइट की लिस्टिंग के अनुसार, एड-ऑन पैक की कीमत 32 रुपये से होकर 103 रुपये तक जाती है। वीआई गेम्स पैक इस सीरीज़ का सबसे सस्ता पैक है, जिसमें 200 से भी ज्यादा पॉपुलर एड-फ्री गेम्स का एक्सेस प्राप्त होता है। इस 32 रुपये के पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं, स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए वीआई स्पोर्ट्स पैक 42 रुपये में उपलब्ध होगा, इस पैक में क्रिकेट मैच के अनलिमिटेड SMS स्कोर अलर्ट के साथ-साथ अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी से बात करने का मौका मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की ही है।
Advertisement

वीआई आपको 43 रुपये में कॉन्टेस्ट पैक भी ऑफर करता है, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने और रीचार्ज और गोल्ड वाउचर जीतने जैसे बैनेफिट्स प्राप्त होते हैं। ठीक इसी तरह टेलीकॉम ऑपरेटर ने स्टार टॉक पैक भी पेश किया है, जिसकी कीमत 52 रुपये है इस पैक में आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लाइव चैट करने का मौका मिलता है। स्टार टॉक पैक की वैधता भी 28 दिन की ही है।

जो यूज़र्स इन एड-ऑन पैक्स के बैनेफिट्स लम्बे समय के लिए पाना चाहते हैं, वह वीआई गेम्स, स्पोर्ट्स, कॉन्टेस्ट और स्टार टॉक लॉन्ग वैलिडिटी विकल्प भी चुन सकते हैं जिसकी कीमत क्रमश: 62 रुपये, 72 रुपये, 73 रुपये और 103 रुपये है।
Advertisement

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बाकि एड-ऑन पैक की तरह नहीं है, इन आठों नए विकल्प में डेटा व SMS मैसेद बैनेफिट्स आदि शामिल नहीं है। यह नए पैक्स कॉलरट्यून सेक्शन के तहत भी उपलब्ध हैं जिसमें 47 और 78 रुपये के पैक शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone Idea, value added service packs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.