Sony Xperia 1 VI स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 4 कैमरे, कीमत चौंका देगी!

Sony Xperia 1 VI : फोन में 4K OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है।

Sony Xperia 1 VI स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 4 कैमरे, कीमत चौंका देगी!

इसमें में 5000 एमएएच की बैटरी जो 30 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 VI स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इसकी कीमत लगभग 1.26 लाख रुपये से शुरू होती है
  • ब्‍लैक, प्‍लैटिनम सिल्‍वर और खाकी ग्रीन कलर्स में आएगा
विज्ञापन
Sony का नया स्‍मार्टफोन Sony Xperia 1 VI लॉन्‍च हो गया है। पिछले एक्‍सपीरिया फोन के मुकाबले इसमें नया प्रोसेसर है। डिजाइन, कैमरा के लेवल पर भी बदलाव किए गए हैं। फोन में 4K OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। रैम 12 जीबी तक है, जिसमें मैक्सिमम 512 जीबी स्‍टोरेज है। Xperia 1 VI में 5000 एमएएच की बैटरी जो 30 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ZEISS कोटिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन में है,‍ जिसके स्‍पेक्‍स काफी इम्‍प्रेसिव लगते हैं। 
 

Sony Xperia 1 VI Price 

Sony Xperia 1 VI की कीमत 1,399 यूरो (लगभग 1.26 लाख रुपये) से शुरू होती है। यह जून की शुरुआत में उपलब्‍ध होगा और ब्‍लैक, प्‍लैटिनम सिल्‍वर और खाकी ग्रीन कलर्स में आएगा। 
 

Sony Xperia 1 VI Specifications, features  

Xperia 1 VI का डिजाइन सोनी की फ‍िलॉसफी पर बेस्‍ड है, जो इसे डिसेंट दिखाता है। बैक साइड में पिल शेप्‍ड कैमरा आईलैंड है। डिस्‍प्‍ले फ्लैट है और 6.5 इंच का 4K OLED रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह डिस्‍प्‍ले HDR विजुअल्‍स ऑफर करता है और रिफ्रेश रेट 1 से 120 हर्त्‍ज तक है। Sony Xperia 1 VI में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन है। 

इस फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। यह 12GB जीबी तक LPDDR5X रैम और 256GB स्‍टाेरेज ऑफर करता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए डेढ़ टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Sony Xperia 1 VI में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जोकि जाइस की कोटिंग के साथ है। मेन सेंसर 48 एमपी का है। यह हाइब्र‍िड ओआईएस और ईआईएस को सपोर्ट करता है। दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड है। तीसरा कैमरा एक टेलीफोटो कैमरा है। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दावा है कि यह फोन 120FPS में 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

Sony Xperia 1 VI में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 30 वॉट की USB PD फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलैस चार्जिंग भी इस फोन में है। नया सोनी फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »